• 12/11/2022

गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, 500 रुपये में सिलेंडर, 10 लाख नौकरियां, कर्ज माफी के साथ ही बिलकिस गैंगरेप के दोषियों को भेजेगी जेल

गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, 500 रुपये में सिलेंडर, 10 लाख नौकरियां, कर्ज माफी के साथ ही बिलकिस गैंगरेप के दोषियों को भेजेगी जेल
Spread the love

गुजरात चुनाव के लिए अब कांग्रेस ने भी अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। अपने चुनावी घोषणा पत्र में कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफी, 10 लाख नौकरियां, 300 यूनिट बिजली फ्री देने जैसे महत्वपूर्ण वादा की है। कांग्रेस ने मुस्लिम वोट बैंक को साधने के लिए बिलकिस बानो के मामले को भी अपने घोषणा पत्र में जगह दी है। कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टों में कहा है कि सत्ता में आने पर बिलकिस बानो गैंगरेप के दोषियों की रहाई को रद्द किया जाएगा और सभी दोषियों को वापस जेल भेजा जाएगा।

6 लाख लोगों से पूछकर बनाया घोषणा पत्र

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि गुजरात चुनाव के लिए 6 लाख लोगों से बात करने के बाद कांग्रेस ने गुजरात चुनाव के लिए अपना मेनिफेस्टो तैयार किया है। उन्होंने कहा कि जो भी वादे किए गए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा।

प्रमुख वादे

  •  10 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी
  • बरोजगारों को 3000 रुपये बेरोजगारी भत्ता
  • महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण
  • सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार खत्म करने, पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाया जाएगा
  • 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा
  • उच्च शिक्षा की फीस में 20 फीसदी की कटौती की जाएगी, अन्य सेवा शुल्क खत्म किए जाएंगे
  • किसानों का कर्ज माफी
  • किसानों के लिए नहर से फ्री पानी
  • स्थानीय चुनाव में दलित-ओबीसी और अल्पसंख्यकों को आरक्षण

Related post

CG- साइबर ठगी का बड़ा खेल : कंपनी को 2 करोड़ का लगा झटका! फर्जी WhatsApp प्रोफाइल से ठगी, एक करोड़ रुपये होल्ड…..

CG- साइबर ठगी का बड़ा खेल : कंपनी को…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। ठगों ने एक कंपनी के…
CG- 8 साल तक छिपा रहा हीरों का राज, बेचने निकला तो खुल गई पोल… लाखों का माल जब्त……

CG- 8 साल तक छिपा रहा हीरों का राज,…

Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के पायलीखंड खदान क्षेत्र से बहुमूल्य पत्थरों की चोरी के मामले में धमतरी पुलिस…
ब्रेकिंग: राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, इस विभाग में अधीक्षण अभियंताओं के हुए तबादले, देखे आदेश…..

ब्रेकिंग: राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, इस विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में त्योहारी सीजन के बीच प्रशासनिक विभाग में तबादलों का दौर एक बार फिर तेज हो गया…