• 14/11/2022

यहां इंग्लैंड-पाकिस्तान के फाइनल मैच के बाद बवाल, कॉलेज में भिड़े बिहार और जम्मू कश्मीर के छात्र, जमकर चले ईंट-पत्थर

यहां इंग्लैंड-पाकिस्तान के फाइनल मैच के बाद बवाल, कॉलेज में भिड़े बिहार और जम्मू कश्मीर के छात्र, जमकर चले ईंट-पत्थर
Spread the love

इंग्लैंड-पाकिस्तान के T20 विश्व कप के फाइनल मैच के बाद पंजाब के मोगा में जोरदार हंगामा हो गया. यहां जम्मू कश्मीर और बिहार के छात्र आपस में भिड़ गए. कॉलेज में जम्मू-कश्मीर और बिहार के छात्रों में झड़प हुई और इस दौरान ईंट-पत्थर भी चले.

दरअसल, पूरा मामला मोगा जिले के फिरोजपुर रोड पर गांव घल्ल कलां स्थित लाला लाजपत राय पॉलिटेक्निक एंड फार्मेसी कॉलेज कैंपस का है. यहां रविवार को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्वकप के फाइनल मैच के दौरान जम्मू-कश्मीर और बिहार के छात्र आपस में भिड़ गए.

दोनों पक्षों के बीच ईंट- पत्थर व लात घूंसे चले. इसमें वार्डन के अलावा दोनों पक्षों के कई छात्र घायल हैं. उन्हें मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप के इंग्लैंड पाकिस्तान के फाइनल मैच के दौरान कॉलेज के हॉस्टल में करीब 60-70 छात्र मैच देख रहे थे.

जानकारी के मुताबिक मैच में इग्लैंड की जीत होने पर जम्मू और कश्मीर व बिहार के विद्यार्थियों के बीच तनातनी शुरू हो गई. कश्मीरी विद्यार्थियों का आरोप है कि उनके खिलाफ अपशब्द बोले गए, जबकि बिहार के विद्यार्थियों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर के छात्रों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए.

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस व कॉलेज प्रबंधक मौके पर पहुंचे और घायल विद्यार्थियों को मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया. पुलिस का कहना है कि उनके सामने कोई हंगामा या मारपीट नहीं हुई और न ही किसी ने एक दूसरे के खिलाफ किसी तरह के अपशब्द या देश विरोधी नारे लगाए.

Related post

कमजोर दिल वाले और बच्चे बिल्कुल न देखें ये Video.. पूर्व केन्द्रीय मंत्री बोले- तालिबानी हुकूमत.. वायरल होते ही दो गिरफ्तार

कमजोर दिल वाले और बच्चे बिल्कुल न देखें ये…

Spread the loveपंजाब पिछले कुछ दिनों से खालीस्तानी नेता अमृतपाल की कारगुजारियां की वजह से सुर्खियां पर है। इन सबके बीच सोशल…
पुलिस थाना पर खालिस्तान समर्थकों का हमला, कांग्रेस ने केन्द्र, राज्य और इंटेलीजेंस को बताया जिम्मेदार, कहा- ऐसा पहले कभी नहीं हुआ

पुलिस थाना पर खालिस्तान समर्थकों का हमला, कांग्रेस ने…

Spread the loveपंजाब के अजनाला में हुई हिंसा के मामले में पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने राज्य की आम आदमी पार्टी…
यहां 2000 साल पुरानी बुद्ध की मूर्ति हुई जब्त, विदेशी यात्री के सामान के जांच के दौरान हुई बरामद

यहां 2000 साल पुरानी बुद्ध की मूर्ति हुई जब्त,…

Spread the loveपंजाब के अमृतसर में भूमि सीमा शुल्क स्टेशन पर तैनात सीमा शुल्क अधिकारियों एक शख्स से करीब 2000 साल…