• 12/11/2022

यहां 2000 साल पुरानी बुद्ध की मूर्ति हुई जब्त, विदेशी यात्री के सामान के जांच के दौरान हुई बरामद

यहां 2000 साल पुरानी बुद्ध की मूर्ति हुई जब्त, विदेशी यात्री के सामान के जांच के दौरान हुई बरामद
Spread the love

पंजाब के अमृतसर में भूमि सीमा शुल्क स्टेशन पर तैनात सीमा शुल्क अधिकारियों एक शख्स से करीब 2000 साल पुरानी महात्मा बुद्ध की पत्थर से बनी मूर्ति जब्त की है. आईसीपी, अटारी के जरिए भारत पहुंचे विदेशी नागरिक को रोका गया. जिसके बाद अधिकारियों ने उसके समान की तलाशी ली. इस दौरान उसके पास से बुद्ध की एक पुरानी पत्थर की मूर्ति मिली.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विदेशी नागरिकता वाला एक यात्री चेक पोस्ट के माध्यम से पाकिस्तान से लगी अटारी-वाघा सीमा पर पहुंचा. जहां अधिकारियों ने उसे रोककर उसके सामान की जांच की. इस दौरान उसके पास से प्राचीन बुद्ध की मूर्ति बरामद हुई. अधिकारियों ने मूर्ति को सीमा शुल्क कानून और बहुमूल्य कलाकृति अधिनियम, 1972 के तहत जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

मूर्ति को यात्री टर्मिनल, आईसीपी अटारी पर तैनात सीमा शुल्क अधिकारियों ने इस संदेह पर कब्जे में लिया था कि यह पुरातनता की श्रेणी में आने वाली प्रतिबंधित वस्तु है. मामला भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) चंडीगढ़ सर्कल के कार्यालय को भेजा गया है. ASI ने अब इस बात की पुष्टि करते हुए एक रिपोर्ट दी है कि मूर्तिकला का टुकड़ा गांधार स्कूल ऑफ आर्ट का बुद्ध प्रतीत होता है.

Related post

कमजोर दिल वाले और बच्चे बिल्कुल न देखें ये Video.. पूर्व केन्द्रीय मंत्री बोले- तालिबानी हुकूमत.. वायरल होते ही दो गिरफ्तार

कमजोर दिल वाले और बच्चे बिल्कुल न देखें ये…

Spread the loveपंजाब पिछले कुछ दिनों से खालीस्तानी नेता अमृतपाल की कारगुजारियां की वजह से सुर्खियां पर है। इन सबके बीच सोशल…
पुलिस थाना पर खालिस्तान समर्थकों का हमला, कांग्रेस ने केन्द्र, राज्य और इंटेलीजेंस को बताया जिम्मेदार, कहा- ऐसा पहले कभी नहीं हुआ

पुलिस थाना पर खालिस्तान समर्थकों का हमला, कांग्रेस ने…

Spread the loveपंजाब के अजनाला में हुई हिंसा के मामले में पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने राज्य की आम आदमी पार्टी…
यहां इंग्लैंड-पाकिस्तान के फाइनल मैच के बाद बवाल, कॉलेज में भिड़े बिहार और जम्मू कश्मीर के छात्र, जमकर चले ईंट-पत्थर

यहां इंग्लैंड-पाकिस्तान के फाइनल मैच के बाद बवाल, कॉलेज…

Spread the loveइंग्लैंड-पाकिस्तान के T20 विश्व कप के फाइनल मैच के बाद पंजाब के मोगा में जोरदार हंगामा हो गया. यहां…