• 26/02/2023

कमजोर दिल वाले और बच्चे बिल्कुल न देखें ये Video.. पूर्व केन्द्रीय मंत्री बोले- तालिबानी हुकूमत.. वायरल होते ही दो गिरफ्तार

कमजोर दिल वाले और बच्चे बिल्कुल न देखें ये Video.. पूर्व केन्द्रीय मंत्री बोले- तालिबानी हुकूमत.. वायरल होते ही दो गिरफ्तार
Spread the love

पंजाब पिछले कुछ दिनों से खालीस्तानी नेता अमृतपाल की कारगुजारियां की वजह से सुर्खियां पर है। इन सबके बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग तालिबानी तरीके से एक युवक के हाथों की उंगलियों को काट रहे हैं। जिस जघन्य तरीके से युवक के हाथों की उंगली काटकर अलग की जा रही है, उसे देखकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री भी ‘तालिबानी हुकूमत’ कहने से नहीं चूके। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामला मोहाली के बलौंगी का है। पुलिस के मुताबिक बलौंगी में रहने वाले हरदीप की गौरव शर्मा औऱ तरुण नाम के दो युवकों ने 8 फरवरी को कथित तौर पर उंगलिया काट दी थी। यही नहीं आरोपियों ने इस पूरी वारदात का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया में शेयर भी कर दिया।

वीडियो वायरल  होने के बाद पुलिस ने शनिवार को अंबाला-शंभू टोल प्लाजा के पास गोलीबारी के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी गौरव के भाई की हत्या हो गई थी। गौरव को शक था कि उसके भाई की हत्या की साजिश में हरदीप का भाई भी शामिल था। जिसके बाद आऱोपियों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया।

मोहाली के एसएसपी संदीप गर्ग ने बताया, “जैसे ही कार टोल प्लाजा पर फंसी, CIA की टीम ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया. घबराहट की स्थिति में गौरव ने गलती से खुद को गोली मार ली जिसके बाद दोनों आरोपियों को बनूर के एक अस्पताल में ले जाया गया। उन्हें फेज 6 में मोहाली के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से मारुति स्विफ्ट कार, एक 9 MM पिस्टल, गोली के 3 खोल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 3 लोगों पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

तालिबानी हुकूमत- राज्यवर्धन सिंह राठौर

पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा, “पंजाब में जबसे AAP की सरकार आई है दंगे, हत्याएं और पुलिस पर हमला आम बात हो गई है। और अब तो पंजाब से ऐसे ‘तालिबानी हुकूमत’ के वीडियो रोजाना ही देखने को मिलते हैं। अतिवादियों से हाथ मिलाकर सरकार तो बना ली AAP ने, पर सजा पंजाब की जनता भुगत रही है।”

इसे भी पढ़ें: पुलिस थाना पर खालिस्तान समर्थकों का हमला, कांग्रेस ने केन्द्र, राज्य और इंटेलीजेंस को बताया जिम्मेदार, कहा- ऐसा पहले कभी नहीं हुआ

Related post

पुलिस थाना पर खालिस्तान समर्थकों का हमला, कांग्रेस ने केन्द्र, राज्य और इंटेलीजेंस को बताया जिम्मेदार, कहा- ऐसा पहले कभी नहीं हुआ

पुलिस थाना पर खालिस्तान समर्थकों का हमला, कांग्रेस ने…

Spread the loveपंजाब के अजनाला में हुई हिंसा के मामले में पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने राज्य की आम आदमी पार्टी…
यहां इंग्लैंड-पाकिस्तान के फाइनल मैच के बाद बवाल, कॉलेज में भिड़े बिहार और जम्मू कश्मीर के छात्र, जमकर चले ईंट-पत्थर

यहां इंग्लैंड-पाकिस्तान के फाइनल मैच के बाद बवाल, कॉलेज…

Spread the loveइंग्लैंड-पाकिस्तान के T20 विश्व कप के फाइनल मैच के बाद पंजाब के मोगा में जोरदार हंगामा हो गया. यहां…
यहां 2000 साल पुरानी बुद्ध की मूर्ति हुई जब्त, विदेशी यात्री के सामान के जांच के दौरान हुई बरामद

यहां 2000 साल पुरानी बुद्ध की मूर्ति हुई जब्त,…

Spread the loveपंजाब के अमृतसर में भूमि सीमा शुल्क स्टेशन पर तैनात सीमा शुल्क अधिकारियों एक शख्स से करीब 2000 साल…