• 15/11/2022

नाबालिग लड़की का अपहरण और जबरन शादी का मामला, धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग लड़की का अपहरण और जबरन शादी का मामला, धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

झारखंड के हजारीबाग ज़िले में कथित तौर पर नाबालिग लड़की के अपहरण और जबरन शादी करवाने का मामला आया है. बताया जा रहा है कि दो मुस्लिम युवक आए और लड़की को जबरन घर से उठा ले गए. फिलहाल पुलिस ने लड़की को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

इसे भी पढ़ें: TET की परीक्षा में अमित शाह को 93, ममता बैनर्जी को 92 अंक मिले, रिजल्ट आने पर मचा हडकंप 

लड़की की मां ने बताया कि शाहिद अंसारी 4 तारीख को अपने दोस्तों के साथ आया और हमको डराने, धमकाने लगा. अरबाज और शाहिद अंसारी जबरन हमारी बेटी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए.

इसे भी पढ़ें: भीषण सड़क हादसा: यहां दो वाहनों की हुई जबरदस्त टक्कर, 16 लोगों की हुई दर्दनाक मौत 

मामले पर SP मनोज रतन चोथे ने कहा कि नाबालिग लड़की के अपहरण की सूचना मिलने पर मामला दर्ज़ कर कार्रवाई शुरू की थी. लड़की की बरामदगी और अभियुक्त की गिरफ़्तारी के लिए हमने राज्य के बाहर एक टीम भेजी थी. हमने लड़की को बरामद कर लिया है. लड़की का बयान न्यायालय के सामने दर्ज़ करा मेडिकल के लिए भेजा जाएगा.

इसे भी पढ़ें: मनी लांड्रिंग मामले में जैकलिन फर्नांडीज को होगी जेल या मिलेगी बेल, जमानत याचिका पर फैसला आज 

SP ने कहा कि हमने अभियुक्त के साथ एक और व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है. हमने कुल 2 लोगों को गिरफ़्तार किया है. मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर क़ानून के अनुसार कार्रवाई होगी. धर्म परिवर्तन की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन पुलिस इस बिंदू पर भी जांच करेगी.

इसे भी पढ़ें: Bhanupratappur By-election Breaking: BJP ने की भानुप्रतापपुर उपचुनाव की लिस्ट जारी, इन्हें बनाया अपना उम्मीदवार

Related post

बीयर प्रेमियों के लिए खुशखबरी : अब छत्तीसगढ़ में भी मिलेगी क्राफ्ट बीयर, राज्य सरकार ने माइक्रो ब्रुअरी खोलने की दी मंजूरी…

बीयर प्रेमियों के लिए खुशखबरी : अब छत्तीसगढ़ में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में बीयर पीने वालों के लिए खुशखबरी है। अब प्रदेश में अलग-अलग फ्लेवर वाली फ्रेश (क्राफ्ट) बीयर…
छत्तीसगढ़ के 32 हजार से ज्यादा स्कूलों को 84.29 करोड़ की सौगात, विभाग ने जारी किए निर्देश

छत्तीसगढ़ के 32 हजार से ज्यादा स्कूलों को 84.29…

Spread the love रायपुर।  छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में स्कूली शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है।…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में शनिवार से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश…