• 16/11/2022

पेट्रोल ले जा रहे टैंकर में लगी आग से अब तक 11 की मौत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पेट्रोल ले जा रहे टैंकर में लगी आग से अब तक 11 की मौत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Spread the love

मिजोरम के आइजोल जिले में 29 अक्तूबर को बड़ी घटना हुई थी. यहां 22,000 लीटर पेट्रोल ले जा रहे एक टैंकर लॉरी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. जिससे टैंकर में भीषण आग लग गई थी. इस घटना में अब तक 11 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है.

पूरी घटना तुइरियल एयरफील्ड के आसपास के क्षेत्र में हुई थी. मिजोरम पुलिस ने बताया कि लोग टैंकर से गिरे पेट्रोल को इकट्ठा करने के लिए इकट्ठा हो गए थे. इसी दौरान टैंकर में आग लग गई और ब्लास्ट हो गया. जिससे 11 लोगों की मौत हो गई.

इसे भी पढें: पोलैंड में रूसी मिसाइल गिरने से हुई 2 की मौत के बाद तनाव की स्थिति, राजदूत से मांगा जवाब, रूस ने हमले से किया इनकार 

मिजोरम पुलिस ने बताया कि टैंक लॉरी के पास बीच सड़क पर लाइटर जलाने वाले एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया. उसने 2 नवंबर को यह कहते हुए अपना अपराध स्वीकार किया कि यह अनजाने में किया गया था. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

यह घटना तब हुई जब टैंकर से छलक रहे पेट्रोल को लेने के लिए आसपास भीड़ लग गई. इसी दौरान वहां खड़े एक व्यक्ति ने लाइटर जला दिया, जिससे आग लग गई और भीषण हादसा हो गया.

इसे भी पढें: पार्टी में सिगरेट नहीं दी तो हुई जमकर लड़ाई, दोस्त ने ही दोस्त की कर दी हत्या

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…