• 16/11/2022

मानवता शर्मसार: महिला के साथ ये कैसा अन्याय..? कुष्ट रोग के चलते बुजुर्ग को नहीं मिल रहा सरकारी राशन

मानवता शर्मसार: महिला के साथ ये कैसा अन्याय..? कुष्ट रोग के चलते बुजुर्ग को नहीं मिल रहा सरकारी राशन
Spread the love

छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला को केवल इसलिए सरकारी राशन नहीं मिल पा रहा है क्योंकि उसको कुष्ट रोग है. इसकी वजह से लोग छुआ-छूत मानकर उससे दूर रहते हैं और उसे सरकारी राशन नहीं मिल पा रहा है. वहीं गांव के सरपंच की कुछ अलग ही दलील है.

दरअसल, पूरा मामला जिले के भरतपुर ब्लॉक का एक ग्राम पंचायत चांटी का है. यहां बुजुर्ग महिला तुलसिया बाई साहू रहती हैं. जो कुष्ट रोग से पीड़ित हैं. कुष्ठ रोग से पीड़ित होने के कारण लोग छुआ-छूत मानते हैं. इतना ही नहीं, छुआछूत इस कदर हावी हुआ कि महिला को कई महीने से सरकार की तरफ से दिए जाने वाला राशन तक नहीं मिल पा रहा है.

बताया जा रहा है कि महिला की जानकारी बायोमैट्रिक सिस्टम में अपलोड नहीं है. जिसके चलते बुजुर्ग को राशन नहीं मिल पा रहा है. महिला जब बायोमैट्रिक के लिए राशन दुकान पर जाती है तो उसे ये कहकर वापस भेज दिया जाता है कि जब ये रोग ठीक हो जाए तब आना.

वहीं शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन कर रही गांव की महिला सरपंच का कहना है कि पिछले 8 महीने तक तुलसिया को सरकारी राशन दिया जा रहा था. इसके बाद बिना बायोमैट्रिक के राशन दिए जाने के कारण उसको खाद्य विभाग से नोटिस मिल गया. इसलिए उसको अब राशन नहीं मिल रहा है.

Related post

पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ से उप संचालक पशु चिकित्सा के पद पर हुई पदोन्नति, जाने किसे कहां मिली नई पदस्थापना,देखे आदेश…

पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ से उप संचालक पशु चिकित्सा…

Spread the loveरायपुर। पशुधन विकास विभाग ने 17 पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ (राजपत्रित, द्वितीय श्रेणी) को उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें…
CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, इस दिन बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश……

CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, इस…

Spread the loveकोरबा। शराब प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अगले महीने अक्टूबर में एक दिन शराब की…
CG- पोटकेबिन की पहली कक्षा की छात्रा की मौत, परिजनों ने छात्रावास अधीक्षिका पर ये गंभीर आरोप…..

CG- पोटकेबिन की पहली कक्षा की छात्रा की मौत,…

Spread the loveसुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ऐर्राबोर पोटाकेबिन में पहली कक्षा की छात्रा की मौत का मामला सामने आया…