• 20/11/2022

कुमार विश्वास को मिली जान से मारने की धमकी, भगवान राम को लेकर भी दी चेतावानी

कुमार विश्वास को मिली जान से मारने की धमकी, भगवान राम को लेकर भी दी चेतावानी
Spread the love

इस समय देश में चुनावी सरगर्मियां जोरों पर है. गुजरात विधानसभा और दिल्ली MCD चुनाव के बीच मशहूर कवि कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी मिली है. इतना ही नहीं, उन्हें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर टिप्पणी न करने की चेतावनी भी दी गई है.

कुमार विश्वास के मैनेजर ने बताया कि कुछ दिनों से एक शख्स की ओर से लगातार Email के माध्यम से धमकी दी जा रही है. Email करने वाले व्यक्ति ने भगवान राम के लिए बेहद अपमानजनक बात कही और उनकी महिमामंडन नहीं करने की चेतावनी दी है. मेल ने शख्स ने कहा है कि मैं शहीद उधम सिंह की कसम खाता हूं कि मैं तुझे (कुमार विश्वास) मारूंगा.

धमकी मिलने के बाद कुमार विश्वास ने ट्वीट भी किया है. कुमार ने ट्वीट कर कहा, ‘अब उन्हें और उनके चिंटुओं को मेरे द्वारा मेरे राघवेंद्र सरकार राम का महिमामंडन करना पसंद नहीं. कह रहे हैं ‘मार देगें’. ये सब ठीक है पर अपने चिंटुओं को बोलो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को गाली न बकें. अपना काम करो, नहीं तो याद रखो रावण तक का वंश नहीं बचा, तुम ऐसे कौन लवणासुर हो?’

फिलहाल मामले में कुमार विश्वास ने इंदिरापुरम, गाजियाबाद पुलिस को शिकायती आवेदन दिया है. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने इंदौर के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए शख्स ने प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास को धमकी भरे मेल अभद्र टिप्पणी करते हुए भेजे थे. अभियुक्त को सुसंगत धाराओं में जेल भेजा जा रहा है.

 

Related post

संघ प्रमुख डा.मोहन भागवत कल से दो दिन के छग प्रवास पर

संघ प्रमुख डा.मोहन भागवत कल से दो दिन के…

Spread the love रायपुर। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ(आरएसएस)के सरसंघचालक डा.मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर कल 22 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आ रहे…
महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक श्रृंखला से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा : मुख्यमंत्री साय

महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक श्रृंखला से प्रदेश की बेटियों…

Spread the loveखेल प्रतिभाओं को अवसर और विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना का विकास हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों से छत्तीसगढ़…
मुख्यमंत्री साय ने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की

मुख्यमंत्री साय ने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के…

Spread the loveमुख्यमंत्री श्री साय ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव में हुए शामिल, प्रदेशवासियों को दी दशहरा पर्व की…