• 20/11/2022

बड़ी खबर: PCC चीफ मरकाम ने BJP प्रत्याशी पर लगाए कई संगीन आरोप; ब्रम्हानंद नेताम को बताया रेप, गैंगरेप और देह व्यापार का आरोपी, कहा- गिरफ्तारी की करेंगे मांग

बड़ी खबर: PCC चीफ मरकाम ने BJP प्रत्याशी पर लगाए कई संगीन आरोप; ब्रम्हानंद नेताम को बताया रेप, गैंगरेप और देह व्यापार का आरोपी, कहा- गिरफ्तारी की करेंगे मांग
Spread the love

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है. जिसको लेकर बीजेपी-कांग्रेस ने अपनी एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है. इसी बीच कांग्रेस के पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने बीजेपी प्रत्याशी को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है. मरकाम ने कहा कि बीजेपी प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम पर बलात्कार, देह व्यापार का आरोप है. उन्होंने कहा कि नेताम पॉक्सो एक्ट के आरोपी हैं.

दरअसल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम रविवार को एक प्रेसवार्ता को संबोधित किए. इस दौरान मरकाम ने कहा कि झारखंड के जमशेदपुर में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म में ब्रम्हानंद नेताम के शामिल होने का आरोप हैं. उन्होंने कहा कि दुष्कर्म के आरोपी को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है.

मरकाम ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग से ब्रम्हानंद नेताम से आपराधिक जानकारी छुपाई है. बीजेपी प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम बलात्कार, सामुहिक बलात्कार, नाबालिक का देह शोषण, अनैतिक देह व्यापार में धकेलने के अपराधी हैं. उन्होंने बताया कि झारखंड के जमशेदपुर जिले के टेल्को थाने में उनके खिलाफ FIR दर्ज है.

इसे भी पढ़ें: कुमार विश्वास को मिली जान से मारने की धमकी, भगवान राम को लेकर भी दी चेतावानी

मरकाम ने कहा कि झांरखण्ड के सीएम से मामले की शिकायत कर गिरफ्तारी की मांग की जाएगी. राज्य निर्वाचन आयोग से भी शिकायत की जाएगी. उन्होंने आयोग से तुरंत बीजेपी प्रत्याशी के नामांकन को निरस्त करने की मांग की है.

प्रेसवार्ता ने मोहन मरकाम ने बताया कि 5 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज है. नेताम चालान में अपराधी घोषित हैं. जमशेदपुर में बलात्कार और देह व्यापार में धकेले जाने में एक हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी अपने आप को चरित्रवान कहती है.

मरकाम ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है. ब्रम्हानंद भी जेल जाने के कगार में हैं. मामले की जांच के दौरान शीतल निवासी सरदानी दरबार, सुरेंद्र कुमार सिंह को भी मई में गिरफ्तार किया गया था. इन सबका बीजेपी प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम ने अपने नाम निर्देशन पत्र में उल्लेख नहीं किया है.

इसे भी पढ़ें: इस फेमस एक्ट्रेस का 24 की उम्र में निधन, दो बार कैंसर को दे चुकी थी मात, सदमे में फैन्स और इंडस्ट्री 

Related post

संघ प्रमुख डा.मोहन भागवत कल से दो दिन के छग प्रवास पर

संघ प्रमुख डा.मोहन भागवत कल से दो दिन के…

Spread the love रायपुर। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ(आरएसएस)के सरसंघचालक डा.मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर कल 22 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आ रहे…
महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक श्रृंखला से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा : मुख्यमंत्री साय

महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक श्रृंखला से प्रदेश की बेटियों…

Spread the loveखेल प्रतिभाओं को अवसर और विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना का विकास हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों से छत्तीसगढ़…
मुख्यमंत्री साय ने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की

मुख्यमंत्री साय ने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के…

Spread the loveमुख्यमंत्री श्री साय ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव में हुए शामिल, प्रदेशवासियों को दी दशहरा पर्व की…