• 26/11/2022

चूहे को नाले में डुबोकर मारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, यूपी के बरेली में होगा पोस्टमार्टम

चूहे को नाले में डुबोकर मारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, यूपी के बरेली में होगा पोस्टमार्टम
Spread the love

चूहों के उत्पाद से त्रस्त होकर अगर आप उन्हें मारते होंगे तो सावधान हो जाइए। ऐसे में आपके खिलाफ कार्रवाई तक दर्ज हो सकती है। एक अजीबो गरीब मामले में पुलिस ने नाले में चूहे को डुबोकर मारने वाले को युवक को गिरफ्तार किया है।

मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं का है। यहां शुक्रवार को पुलिस थाना में एक शख्स कार्रवाई की मांग को लेकर मरे हुए चूहे के साथ शिकायत लेकर पहुंचा। शिकायत में उसने बताया कि एक युवक ने चूहे के साथ क्रूरता करते हुए उसकी पूंछ में पत्थर बांधकर उसे नाले में फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। शिकायत करने वाला पशु कार्कर्ता विकेन्द्र शर्मा था। जो कि उसको बचाने के लिए नाले में उतरा था।

अपनी शिकायत में विकेन्द्र शर्मा ने बताया कि मनोज कुमार नाम का एक युवक बच्चों के साथ पुलिया पर बैठा था और चूहे की पूंछ में पत्थर बांधकर उसे परेशान कर रहा था। उसी दौरान वहां से गुजरने पर पशु कार्यकर्ता ने मनोज कुमार को ऐसा करने से रोका लेकिन आरोपी ने चूहे को नाले में फेंक दिया। उसने बताया कि वह उसे बचाने के लिए नाले में उतरकर उसे बाहर निकाला लेकिन कुछ देर में उसकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता मरे हुए चूहे के साथ थाना पहुंच गया और FIR दर्ज कराई।

मामले में पुलिस ने चूहे के शव को पोस्टमार्टम के लिए बदायूं के पशु चिकित्सालय भेजा गया लेकिन वहां के कर्मचारियों ने पीएम करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने चूहे को बरेली में स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुंसधान संस्थान भेज दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें : फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 माओवादी ढेर 

Related post

धनतेरस 2026 पर खरीदें ये 9 शुभ चीजें, घर में आएगी सुख-समृद्धि!

धनतेरस 2026 पर खरीदें ये 9 शुभ चीजें, घर…

Spread the loveधनतेरस का त्योहार दिवाली से पहले मनाया जाता है. इस साल धनतेरस  6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा.…
जियो-पोर्टल से सशक्त होगा छत्तीसगढ़ का डेटा आधारित शासन, विकास योजनाओं को मिलेगी नई दिशा

जियो-पोर्टल से सशक्त होगा छत्तीसगढ़ का डेटा आधारित शासन,…

Spread the loveआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैट बॉट से अब एक क्लिक पर मिलेगी भौगोलिक जानकारी 190 से अधिक जीआईएस डेटा लेयर्स…
महादेव सट्टा ऐप पर बड़ा एक्शन: दुबई में गिरफ्तार हुआ को-प्रमोटर रवि उप्पल, भारत लाने की कवायद तेज

महादेव सट्टा ऐप पर बड़ा एक्शन: दुबई में गिरफ्तार…

Spread the loveमहादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य आरोपी रवि उप्पल को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। सौरभ चंद्राकर…