• 30/11/2022

छत्तीसगढ़ में फिर नक्सलियों औऱ फोर्स के बीच मुठभेड़, दो जवान घायल होने की खबर

छत्तीसगढ़ में फिर नक्सलियों औऱ फोर्स के बीच मुठभेड़, दो जवान घायल होने की खबर
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ के दौरान मुठभेड़ के दौरान स्पाइक होल की चपेट में आने से इंस्पेक्टर सहित दो घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि डीआरजी, सीआरपीएफ और कोबरा जवानों की संयुक्त टीम नेलाकांकेर, टेकमेटला, भुसापुर की ओर सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान उसूर थाना क्षेत्र के नम्बी गलगम इलाके में नक्सलियों के साथ फोर्स की मुठभेड़ हो गई।

दोनों तरफ से ही गोलीबारी जारी रहने की खबर है। फोर्स की गोलीबारी से नक्सली पीछे हट गए हैं। मुठभेड़ स्थल से हथियार बरामद होने की भी खबर है। इसी दौरान एक इंस्पेक्टर और एक जवान नक्सलियों द्वारा बनाए गए स्पाइक होल की चपेट में आने से घायल हो गए हैं। आपको बता दें कल इसी इलाके में नक्सलियों द्वारा आईईडी की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया था।

Related post

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष पहल: 10 रुपये में मिलेगा राखी लिफाफा, राखी डाक के लिए लगाई गईं पीली विशेष पत्र पेटियां

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष पहल: 10 रुपये…

Spread the love 00 1 से 29 अगस्त तक विशेष व्यवस्था, समय पर राखी पहुंचाने के लिए बनाए गए विशेष काउंटर…
समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति : अग्रवाल

समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति…

Spread the love00 रजवार समाज की बैठक में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने समाज की एकता, शिक्षा और युवाओं…
ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान

ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के…

Spread the love00 श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता रायपुर। पिछले ढाई साल में श्रम विभाग ने गढ़ी…