• 29/11/2022

बड़ी खबर : सुरक्षा बलों के कैम्प में नक्सलियों का हमला, मुठभेड़ में 1 जवान शहीद

बड़ी खबर : सुरक्षा बलों के कैम्प में नक्सलियों का हमला, मुठभेड़ में 1 जवान शहीद
Spread the love

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले सुकमा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां माओवादियों ने जवानों के कैम्प पर हमला कर दिया। इस हमले में एक जवान शहीद हो गया है।

मामला चिंतागुफा थाना क्षेत्र का है। यहां फोर्स के एक कैम्प में नक्सलियों की एक टुकड़ी ने हमला कर दिया। नक्सलियों के हमला करते ही वहां मौजूद सुरक्षा बलों ने तत्काल मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई शुरु कर दी। फोर्स के जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की ओर भाग खड़े हुए।

उधर इस गोलीबारी में कोबरा 222 बटालियन का एक जवान घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। कैम्प में नक्सलियों के हमले की सूचना के बाद तत्काल जवानों की एक टुकड़ी मौके पर भेजे जाने की खबर है। इस हमले के बाद फोर्स ने पूरे इलाके में सर्चिंग तेज कर दी है।

Related post

छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी: समान नागरिक संहिता पर जनता से मांगे गए सुझाव,15 अक्टूबर तक दे सकेंगे राय

छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी: समान नागरिक संहिता पर…

Spread the loveरायपुर,04 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़  सरकार प्रदेश में ‘समान नागरिक संहिता’ (UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही…
ब्रेकिंग : IFS प्रोबेशनर्स की पहली पोस्टिंग,2024 बैच के इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…

ब्रेकिंग : IFS प्रोबेशनर्स की पहली पोस्टिंग,2024 बैच के…

Spread the love रायपुर-  छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) के परिवीक्षाधीन…
नौकरी का सुनहरा मौका: CG में 5 अगस्त को रोजगार मेला, 5 बड़ी कंपनियां करेंगी 137 पदों पर भर्ती…

नौकरी का सुनहरा मौका: CG में 5 अगस्त को…

Spread the loveरायपुर। बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर…