• 02/12/2022

BREAKING : CG में छात्र का अपहरण, 3.50 लाख रुपये लेकर घर जाने निकला था, रास्ते से हुआ गायब

BREAKING : CG में छात्र का अपहरण, 3.50 लाख रुपये लेकर घर जाने निकला था, रास्ते से हुआ गायब
Spread the love

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक 15 वर्षीय बालक का अपहरण हो गया है। बालक साढ़े 3 लाख रुपये लेकर घर जाने के लिए निकला था लेकिन बस स्टैण्ड से वो गायब हो गया। मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण किए जाने का मामला दर्ज कर बालक की तलाश शुरु कर दी है।

मामला दुर्ग जिले के छावनी थाना भिलाई का है। जवाहर नगर की रहने वाली नैना साहू ने दो दिन पहले 30 नवंबर को अपने 15 वर्षीय भाई फानेश्वर को माता-पिता के पास नवागढ़ जाने के लिए पावर हाउस बस स्टैण्ड में छोड़ी थी। बालक के पास साढ़े 3 लाख रुपये कैश रखा था। बालक के घर नहीं पहुंचने पर पिता ने बेटी को फोन किया कि फानेश्वर घर नहीं पहुंचा है।

इसे भी पढ़ें : सलमान खान पर इस EX गर्लफ्रेंड ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- सिगरेट से जलाया, सालों तक मारपीट की 

जिसके बाद बहन वापस भिलाई पावर हाउस बस स्टैण्ड पहुंची और भाई की तलाश शुरु कर दी। लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। रिश्तेदारों और आस-पास पता करने के बाद जब भाई नहीं मिला तो उसने छावनी थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा फानेश्वर को बहला-फुसलाकर अपहरण किए जाने की शंका जताई गई है। मामले में छावनी पुलिस ने धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर जांच शुरु कर दी है।

बताया जा रहा है कि फानेश्वर साहू कक्षा 10 वीं का छात्र है।

इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंत्री शिव डहरिया और BJP विधायक अजय चंद्राकर के बीच धक्का-मुक्की

Related post

स्वतंत्रता दिवस समारोह: शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस समारोह: शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने…

Spread the loveसांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में सरगुजा संभाग प्रथम और दुर्ग संभाग के विद्यार्थी  द्वितीय स्थान पर रहे  रायपुर—राजधानी रायपुर के पुलिस…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का स्वतंत्रता दिवस संदेश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का स्वतंत्रता दिवस संदेश

Spread the loveप्यारे प्रदेशवासियों, जय जोहार… आप सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं… स्वतंत्रता दिवस का यह…
जनसम्पर्क संचालनालय में आयुक्त ने किया ध्वजारोहण

जनसम्पर्क संचालनालय में आयुक्त ने किया ध्वजारोहण

Spread the loveरायपुर। जनसम्पर्क संचालनालय छोटा पारा रायपुर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। जनसंपर्क के आयुक्त  रजत…