• 02/12/2022

CG में बड़ा हादसा : मुरुम खदान धंसने से 7 की मौत, दर्जन भर दबे होने की आशंका, राहत-बचाव कार्य जारी

CG में बड़ा हादसा : मुरुम खदान धंसने से 7 की मौत, दर्जन भर दबे होने की आशंका, राहत-बचाव कार्य जारी
Spread the love

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मुरुम की खदान धंसने से 7 की मौत हो गई है वहीं कई ग्रामीणों के फंसने की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव के कार्य शुरु कर दिए गए हैं।

हादसा मालगांव का है। बताया जा रहा है कि मालगांव में मुरुम खुदाई के दौरान खदान धंसकने से अंदर महिलाएं सहित एक दर्जन से ज्यादा ग्रामीण दब गए। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में लग गई।

इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंत्री शिव डहरिया और BJP विधायक अजय चंद्राकर के बीच धक्का-मुक्की

जानकारी के मुताबिक अब तक 5 ग्रामीणों के शव बाहर निकाल जा चुके हैं। वहीं दो की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। मरने वालों में 6 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल है। अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मालगांव में छुई निकालने के लिए कई ग्रामीण खदान पहुंचे हुए थे। छुई निकालने के दौरान खदान धंसक गई। जिसके मलबे में ग्रामीण फंस गए। अंदर कितने लोग फंसे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है इसलिए अभी खुदाई जारी है।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : CG में छात्र का अपहरण, 3.50 लाख रुपये लेकर घर जाने निकला था, रास्ते से हुआ गायब 

इसे भी पढ़ें : सलमान खान पर इस EX गर्लफ्रेंड ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- सिगरेट से जलाया, सालों तक मारपीट की 

Related post

मंत्रालय में स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया गया

मंत्रालय में स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया गया

Spread the loveरायपुर। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में गरिमामय कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन…
इंद्रावती भवन में आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश अवनीश शरण ने किया ध्वजारोहण

इंद्रावती भवन में आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश अवनीश…

Spread the loveरायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभागाध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन अटल नगर, नवा रायपुर में आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश,…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की…

Spread the love राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और जनकल्याण के प्रति समर्पित रहा कुशाभाऊ ठाकरे जी का संपूर्ण जीवन – मुख्यमंत्री विष्णुदेव…