• 03/12/2022

मंदिरों में मोबाइल फोन ले जाने पर हाईकोर्ट ने लगाया बैन, दिया ये आदेश

मंदिरों में मोबाइल फोन ले जाने पर हाईकोर्ट ने लगाया बैन, दिया ये आदेश
Spread the love

मोबाइल आजकल हर किसी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। ऐसी कोई भी जगह नहीं होगी कि जहां हम मोबाइल लेकर नहीं जाते। अगर आप मोबाइल लेकर मंदिर जाते होंगें तो अब आप ऐसा नहीं कर पाएंगे। मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु के मंदिरों में मोबाइल लेकर जाने पर बैन लगा दिया है। शुक्रवार को कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि मंदिरों की पवित्रता बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।

कोर्ट ने कहा कि लोगों को परेशानी न हो इसके लिए मंदिरों में फोन डिपोजिट करने के लिए लॉकर्स बनाया जाना चाहिए। भक्तों की सुरक्षा और मंदिर परिसर के अंदर सेलफोन का उपयोग रोकने के लिए कमद उठाया जाना चाहिए। कोर्ट ने यह आदेश सीतारमन नाम के एक व्यक्ति द्वारा दायर किए गए जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है।

याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में मोबाइल फोन बैन लगाने की मांग करते हुए कहा था कि मोबाइल फोन की वजह से लोगों का ध्यान भटकता है। इसके साथ ही मंदिरों में भगवान की फोटो खींचना परंपराओं के खिलाफ है।

गुरुवयूर में श्री कृष्ण मंदिर, मदुरै के मीनाक्षी अम्मन मंदिर और तिरुपति में श्री वेंकटेश मंदिर में पहले से ही मोबाइल फोन प्रतिबंधित है।

Related post

उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई

उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण…

Spread the loveधमतरी की बेटी ने कौशल विकास के दम पर रची सफलता की नई इबारत, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगी…
छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दम

छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम…

Spread the loveराष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर…
मुख्यमंत्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना

मुख्यमंत्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’…

Spread the loveकार्टून कला बच्चों में रचनात्मकता, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय कार्टून…