• 07/12/2022

CG Coal Gate : IAS समीर विश्नोई सहित चारों आरोपियों को कोई राहत नहीं, सौम्या चौरसिया 10 दिसंबर तक ED की रिमांड में

CG Coal Gate : IAS समीर विश्नोई सहित चारों आरोपियों को कोई राहत नहीं, सौम्या चौरसिया 10 दिसंबर तक ED की रिमांड में
Spread the love

छत्तीसगढ़ में कोल घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों को आज भी कोर्ट से कोई राहत नही मिली है। कोर्ट ने पूर्व IAS समीर विश्नोई, कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल को 10 दिसंबर तक के लिए जेल भेज दिया है। वहीं कोर्ट ने उप सचिव सौम्या चौरसिया की रिमांड 10 दिसंबर तक बढ़ा दी है। अब ईडी की टीम 10 दिसंबर तक सौम्या चौरसिया से मामले में पूछताछ करेगी।

इससे पहले ईडी की टीम ने सौम्या चौरसिया को 2 दिसंबर को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर ईडी ने 10 दिन की रिमांड मांगी थी। लेकिन न्यायालय ने 4 दिन  की ही रिमांड मंजूर किया था।

आपको बता दें ईडी की टीम ने 11 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में एक साथ कई जगह दबिश दी थी। ईडी की टीम ने कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी उनके रिश्तेदारों, IAS अधिकारियों समीर विश्नोई, जेपी मौर्या और रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के अलावा कुछ कारोबारियों के यहां छापा मारा था। छापे के दौरान रानू साहू मौजूद नहीं थी, जिसके बाद ईडी की टीम ने उनके बंगले को सील कर दिया था। हालांकि दो दिन बाद रानू साहू ने ईडी को पत्र लिखकर मेडिकल इमरजेंसी की वजह से हैदराबाद में होना बताया था। बाद में ईडी ने कलेक्टर बंगला सहित उनके दफ्तर में छापा मारा था।

ईडी की टीम ने छापे के बाद छत्तीसगढ़ में बड़े कोल घोटाले का पर्दाफाश किया था। इसके साथ ही ईडी ने IAS समीर विश्नोई, लक्ष्मीकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। छापे के दौरान फरार कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी ने कुछ दिनों बाद रायपुर की कोर्ट में सरेंडर किया था। जहां ईडी की टीम ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया था।

Related post

1,000 की मदद बनी प्रीति के सपनों की ताकत, महतारी वंदन से सिलाई सीखकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

1,000 की मदद बनी प्रीति के सपनों की ताकत,…

Spread the love 00 30वीं किस्त के साथ खाते में पहुंचे 30 हजार; बच्चों की पढ़ाई संभालने के साथ हुनर को…
बिजली कंपनी में 1235 पदों पर भर्ती: सीएम साय के निर्देश से युवाओं को मिलेगा रोजगार

बिजली कंपनी में 1235 पदों पर भर्ती: सीएम साय…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज में जल्द ही 1235 विभिन्न पदों पर भर्ती होगी। माननीय मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के…
छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर 7,470 करोड़

छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट…

Spread the love00 प्री-2014 स्तर की तुलना में औसत वार्षिक रेल बजट आवंटन में 24 गुना वृद्धि, 36 परियोजनाओं पर चल…