• 07/12/2022

आरक्षण ने बढ़ाई सरकार की चिंता, राज्यपाल ने अब तक नहीं किए विधेयक पर हस्ताक्षर

आरक्षण ने बढ़ाई सरकार की चिंता, राज्यपाल ने अब तक नहीं किए विधेयक पर हस्ताक्षर
Spread the love

छत्तीसगढ़ में 76 फीसदी आरक्षण विधानसभा से पारित हो गया है लेकिन अभी भी इसे राज्यपाल के हस्ताक्ष का इंतजार है। राज्यपाल अनुसूईया उइके ने अभी भी इस पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। देरी की वजह राज्यपाल इस पर कानूनी सलाहकारों और वरिष्ठ अफसरों से इस पर सलाह ले रही हैं। चार दिन बीत जाने के बाद भी विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं होने से सरकार की चिंता बढ़ गई है। संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे ने इस पर चिंता जताई है।

रविन्द्र चौबे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह विधेयक सर्वसम्मति से पारित हुआ था। महामहिम ने स्वयं कहा था कि विशेष सत्र बुलाकर आरक्षण के पक्ष में कानून बनना चाहिए। उन्होंने स्टेटमेंट भी दिया था कि जैसे ही बिल उनके पास आएगा वे तत्काल अनुमति जारी कर देंगी। इस आधार पर हम पांच मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उसी दिन राजभवन जाकर विधानसभा की कार्यवाही से उन्हें अवगत कराया था।

आपको बता दें छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 19 सिंतबर को फैसला सुनाते हुए 50 फीसदी से ज्यादा आरक्षण को असंवैधानिक बताते हुए प्रदेश में लागू 58 फीसदी आरक्षण को खारिज कर दिया था। जिसके बाद प्रदेश में अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़ा वर्ग का आरक्षण शून्य हो गया था। मामले में राज्य सरकार ने 1 और 2 दिसंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया था। जिसमें सरकार ने विधेयक में आरक्षण की सीमा बढ़ाकर 76 फीसदी कर दी थी। जिसे विधानसभा ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया था।

Related post

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से…

Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं 217 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन…
सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत निर्मित भव्य रंगोली का मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया अवलोकन

सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत…

Spread the love-‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘विकसित भारत@2047’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर बनाई गई रंगोली…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी राज्य स्तरीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी…

Spread the loveरायपुर, 8 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत भारत के संविधान के अनुच्छेद 275(1) के…