• 11/12/2022

BREAKING: ऋचा जोगी की बढ़ी मुश्किलें, लटक रही गिरफ्तारी की तलवार, पुलिस ने FIR में जोड़ी यह नई धारा

BREAKING: ऋचा जोगी की बढ़ी मुश्किलें, लटक रही गिरफ्तारी की तलवार, पुलिस ने FIR में जोड़ी यह नई धारा
Spread the love

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की बहू और जेसीसी (J) अध्यक्ष अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी की मुश्किलें कम होने की बजाय और भी बढ़ते ही जा रही है। उनके खिलाफ फर्जी जाति मामले में हुई एफआईआर में पुलिस ने और भी धाराएं बढ़ा दी है। मामले में पुलिस ने ऋचा जोगी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 420 जोड़ दी है। जिसके बाद अब उनके ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में मुंगेली की सिटी कोतवाली पुलिस ने ऋचा जोगी के खिलाफ नवंबर में एफआईआर दर्ज की थी। अपराध दर्ज करने के बाद मुंगेली पुलिस ने अपनी जांच शुरु की। मामले में पुलिस ने शिकायतकर्ताओं की गवाही और तमाम दस्तावेजों के परीक्षण के बाद उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर में 420 की नई धारा जोड़ दी है।

इसे भी पढ़ें : कैब में महिला के साथ छेड़छाड़, 10 महीने की बच्ची को चलती गाड़ी से नीचे फेंका, हुई मौत 

इससे पहले पुलिस ने उनके खिलाफ सामाजिक पारिस्थितिक प्रमाणीकरण अधिनियम 2013 की धारा 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था। एफआईआर के बाद गिरफ्तारी की तलवार लटकते देख ऋचा जोगी ने मुंगेली कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल किया था, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया था। जिसके बाद ऋचा जोगी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

इसे भी पढ़ें : ऋचा जोगी के खिलाफ FIR दर्ज, इस मामले में मुंगेली पुलिस ने दर्ज किया अपराध

इसे भी पढ़ें : किडनैप के बाद 7 साल की बच्ची से रेप, नाश्ता कराने के बहाने की दरिंदगी, खून से लथपथ हालत में सूनसान जगह पर मिली 

Related post

विशेष लेख : नवजात का पहला सुरक्षा कवच- स्तनपान और इसका सामाजिक महत्व

विशेष लेख : नवजात का पहला सुरक्षा कवच- स्तनपान…

Spread the loveमाँ का दूध नवजात शिशु की प्रतिरक्षा की पहली खुराक है अमृत तुल्य है माँ का पहला गाढ़ा पीला…
सशक्त बचपन, समृद्ध छत्तीसगढ़ : पोषण पखवाड़ा में छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर पहले स्थान पर

सशक्त बचपन, समृद्ध छत्तीसगढ़ : पोषण पखवाड़ा में छत्तीसगढ़…

Spread the love00 बच्चों के पोषण, संरक्षण और सर्वांगीण विकास का नया अध्याय रायपुर। किसी भी राज्य की वास्तविक प्रगति उसके…
कर्तव्यनिष्ठ होकर जनसेवा एवं सुशासन के लिए जमीनी स्तर पर करें बेहतर कार्य : मुख्यमंत्री साय

कर्तव्यनिष्ठ होकर जनसेवा एवं सुशासन के लिए जमीनी स्तर…

Spread the love00 प्रशासनिक सेवा जनविश्वास अर्जित करने का माध्यम, संवेदनशीलता और पारदर्शिता को बनाएं कार्यशैली का आधार 00 मुख्यमंत्री से…