• 11/12/2022

कैब में महिला के साथ छेड़छाड़, 10 महीने की बच्ची को चलती गाड़ी से नीचे फेंका, हुई मौत

कैब में महिला के साथ छेड़छाड़, 10 महीने की बच्ची को चलती गाड़ी से नीचे फेंका, हुई मौत

Follow us on Google News

शेयरिंग कैब में 10 महीने की बच्ची के साथ गुजरात जा रही एक महिला से ड्राइवर और साथी यात्रियों ने कथित रुप से छेड़छाड़ का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर एक आरोपी ने बच्ची को चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया। जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाद में आरोपियों ने महिला को भी चलती कैब से नीचे धक्का दे दिया, जिससे उसे गंभीर रुप से चोट आई है। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर महाराष्ट्र के पालघर जिले की है। मीडिया को दिए बयान में पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला अपनी बेटी के साथ शेयरिंग कैब से वाड़ा तहसील के पेल्हार से पोशेरे लौट रही थी। कैब में उसके अलावा 3 अन्य यात्री भी मौजूद थे। महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि रास्ते में कैब के ड्राइवर और यात्रियों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरु कर दी। विरोध करने पर एक व्यक्ति ने उसकी बच्ची को छीन लिया और उसे चलती कैब से नीचे फेंक दिया। बाद में महिला को भी चलती गाड़ी से नीचे धक्का दे दिया गया।

इस घटना में महिला को गंभीर चोंट आई है वहीं उसकी मासूम बच्ची की मौत हो गई। मामले में मांडवी पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के स्वस्थ होने के बाद उससे जानकारी ली जाएगी। फिलहाल पुलिस कैब और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : VIDEO: IAS अधिकारी पर भड़के मंत्री जयसिंह, बोले – ट्रांसपोर्ट नगर नहीं बल्कि कलेक्टर यहां से शिफ्ट होगा