• 17/12/2022

दर्दनाक हादसा : देर रात घर में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की जिंदा जलने से मौत

दर्दनाक हादसा : देर रात घर में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की जिंदा जलने से मौत
Spread the love

तेलंगाना में एक घर में आग लगने से दो बच्चों सहित 6 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के सभी 6 लोगों की मौत के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

मामला रामकृष्णपुर थाना क्षेत्र के वेंकटपुर गांव का है। पुलिस के मुताबिक मंदमरी मंडल के वेंकटपुर में शिवय्या अपनी पत्नी पद्मा और बच्चों के साथ रहता था। कुछ दिन पहले ही उनकी भतीजी मोनिका अपने दो बच्चों के साथ उनके घर रहने आई थी। शनिवार रात अचानक शिवय्या के घर में आग लग गई। पड़ोसियों ने घर से आग की लपटें उठती देखी तो उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी।

इससे पहले की फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच पाती तब तक पूरा घर जलकर खाक हो गया। सभी 6 लोगों की आग में जलने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। फिलहाल आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Related post

ransfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 46 अधिकारी-कर्मचारियों की नई पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट

ransfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 46 अधिकारी-कर्मचारियों की…

Spread the loveअंबिकापुर।  सरगुजा जिले के पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार…
किसानों को साय सरकार का बड़ा तोहफा,धान कम उपजा तो भी मिलेगा प्रति एकड़ 21 क्विंटल के हिसाब से बोनस,देखे आदेश…

किसानों को साय सरकार का बड़ा तोहफा,धान कम उपजा…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीदी के बीच किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर…
CG : प्रशासन का बड़ा एक्शन, 3 पटवारियों को किया निलंबित, 57 का रोका वेतन, जाने पूरा मामला….!!

CG : प्रशासन का बड़ा एक्शन, 3 पटवारियों को…

Spread the loveखैरागढ़। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। राजस्व कार्यों में…