• 17/12/2022

दर्दनाक हादसा : देर रात घर में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की जिंदा जलने से मौत

दर्दनाक हादसा : देर रात घर में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की जिंदा जलने से मौत
Spread the love

तेलंगाना में एक घर में आग लगने से दो बच्चों सहित 6 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के सभी 6 लोगों की मौत के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

मामला रामकृष्णपुर थाना क्षेत्र के वेंकटपुर गांव का है। पुलिस के मुताबिक मंदमरी मंडल के वेंकटपुर में शिवय्या अपनी पत्नी पद्मा और बच्चों के साथ रहता था। कुछ दिन पहले ही उनकी भतीजी मोनिका अपने दो बच्चों के साथ उनके घर रहने आई थी। शनिवार रात अचानक शिवय्या के घर में आग लग गई। पड़ोसियों ने घर से आग की लपटें उठती देखी तो उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी।

इससे पहले की फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच पाती तब तक पूरा घर जलकर खाक हो गया। सभी 6 लोगों की आग में जलने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। फिलहाल आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Related post

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर, त्रिलोक मिश्रा बने सौर ऊर्जा के प्रेरक मिसाल

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे…

Spread the loveo गौरेला पेंड्रा मरवाही : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर गौरेला पेंड्रा…
राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love00 सेवा भाव, संवेदनशीलता और तार्किक निर्णय से निभाएं दायित्व – डेका रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि प्रशासनिक…
‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक उत्पादों की लगातार बढ़ रही मांग

‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक…

Spread the loveरायपुर :-  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार ‘कांकेयर’ ब्रांड तेजी से अपनी…