• 12/11/2026

Aaj Ka Rashifal: मंगल का सिंह राशि में प्रवेश इन 4 राशियों के लिए रहेगा खास, करियर और धन के मामले में मिलेंगे नए मौके

Aaj Ka Rashifal: मंगल का सिंह राशि में प्रवेश इन 4 राशियों के लिए रहेगा खास, करियर और धन के मामले में मिलेंगे नए मौके
Spread the love

Aaj Ka Rashifal 12 november 2026: आज चंद्रमा धनु राशि में और मंगल सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. ग्रहों के इन बदलावों का असर सभी 12 राशियों के करियर, धन, प्रेम और सेहत पर पड़ने की ज्योतिषीय मान्यता है. जानें कल का राशिफल.

आज का दिन ज्योतिष के लिहाज से कई अहम बदलाव लेकर आ रहा है. इस दिन चंद्रमा दोपहर में वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा. वहीं, रात में मंगल कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेगा. इसके अलावा गुरु और केतु की युति भी चर्चा में रहेगी. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इन ग्रहों की चाल का असर व्यक्ति के कामकाज, पैसों, रिश्तों और सेहत से जुड़े मामलों पर पड़ सकता है. कुछ राशियों के लिए नए काम की शुरुआत के संकेत हैं तो कुछ लोगों को जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना होगा. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए गुरुवार का दिन कैसा रह सकता है.

मेष राशि

मेष राशि वाले जातक आज कामकाज में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. किसी पुराने प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा. अधिकारियों के सामने अपनी बात रखें, लेकिन बिना सोचे कोई वादा न करें. साथ ही यात्रा, पढ़ाई या खुद को बेहतर बनाने पर खर्च हो सकता है. कोई बड़ा खर्च करने से पहले बजट जरूर देख लें. पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर बातचीत हो सकती है. अपनी बात खुलकर रखें और उनकी राय को भी महत्व दें. साथ ही व्यस्तता के कारण थकान महसूस हो सकती है। समय पर खाना खाएं और आराम के लिए भी समय निकालें.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों ऑफिस में किसी पुराने काम या समझौते पर दोबारा चर्चा हो सकती है. सहकर्मियों के साथ मतभेद होने पर धैर्य बनाए रखें. कर्ज, उधार या साझा पैसों से जुड़े मामलों पर ध्यान देने की जरूरत है. निवेश या लोन लेने से पहले शर्तें अच्छी तरह समझ लें. पार्टनर के साथ किसी जरूरी मुद्दे पर बाातचीत हो सकती है. मन की बात कहने से रिश्ते में चल रही गलतफहमी दूर हो सकती है. काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन बनाए रखें। तनाव बढ़नेे पर थोड़ा आराम जरूर करें.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों आज किसी क्लाइंट या पार्टनर के साथ पुरानी बातचीत फिर शुरू हो सकती है. कोई फैसला लेने से पहले जरूरी दस्तावेज और शर्तें जांच लें. साझा खर्च या किसी दूसरे व्यक्ति से जुड़े पैसों के मामले में सावधानी रखें. बिना हिसाब लगाए किसी को पैैसे देने का वादा न करें. रिश्ते में एक-दूसरे की बात समझना जरूरी होगा. बहस करने के बजाय बातचीत से समस्या सुलझाने की कोशिश करें. लगातार काम और बातचीत से मानसिक थकान हो सकती है. बीच-बीीच में ब्रेक लें.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों रोजमर्रा के काम में अनुशासन बनाए रखना होगा. किसी पुराने काम में सुधार करने या सहकर्मी के साथ तालमेल बैठाने की जरूरत पड़ सकती है. घर और रोजमर्रा की जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है. गैरजरूरी खरीदारी से बचें और बजट का ध्यान रखें. पार्टनर को आपके सहयोोग और बातचीत की जरूरत हो सकती है. छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें. थकान से बचने के लिए खानपान और नींद का ध्यान रखें. काम के बीच आराम करना भी जरूरी है.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों नई जिम्मेदारी या किसी प्रोजेक्ट की कमान संभालने का मौका मिल सकता है. रात में मंगल का आपकी राशि में प्रवेश होगा. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार इससे उत्साह और पहल करने की इच्छा बढ़ सकती है. हालांकि, जल्दबाजी से बचें. निजी शौक, मनोरंजन या परिवार पर खर्च हो सकताा है. बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच लें. पार्टनर से ज्यादा समय और ध्यान मिलने की इच्छा हो सकती है. अपनी उम्मीदें साफ शब्दों में बताएं. ऊर्जा बनी रह सकती है, लेकिन जरूरत से ज्यादा मेहनत न करें। आराम और दिनचर्या का संतुलन बनााए रखें.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों  पर्दे के पीछे चल रहे काम या कोई अधूरा प्रोजेक्ट ध्यान मांग सकता है. किसी भी बात पर प्रतिक्रिया देने से पहले पूरी जानकारी जुटाएं. घर या परिवार से जुड़े खर्च साामने आ सकते हैं. तनाव में आकर खरीदारी करने से बचें. मन की कोई बात पार्टनर से साझा कर सकते हैं. चुप रहने के बजाय शांत तरीके से अपनी परेशानी बताएं. जरूरत से ज्यादा सोचने से मानसिक थकाान हो सकती है. पर्याप्त नींद लें और खुद को आराम दें.

तुला राशि

तुला राशि वालों आज टीम के साथ काम करने और नए लोगों से संपर्क बनाने का मौका मिल सकता है. किसी पुरानी बातचीत को आगे बढ़ाकर अपनी बात स्पष्ट कर सकते हैं. बचत या भविष्य में किसी बड़ी खरीदारी की योजना पर दोबारा विचार करना पड़ सकता है. सामाजिक आयोजनों में जरूरत से ज्याादा खर्च न करें. साथ ही परिवार या दोस्तों की राय आपके रिश्ते को प्रभावित कर सकती है. पार्टनर की भावनाओं को भी समझने की कोशिश करें. काम और निजी जिंदगी के बीच संतुुलन बनाए रखें। लगातार व्यस्त रहने से बचें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन के शुरुआती हिस्से में पुराने काम पूरे करने और योजनाओं की समीक्षा करने का मौका मिल सकता है. दोपहर बाद चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश करेगा. इसके बाद आपका ध्यान पैसों और जरूरी संसाधनों पर जा सकता है. खर्च और बचत का हिसाब लगाने के लिए दिन ठीक रह सकता है. कोई नया आर्थिक फैसलाा लेने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें. पार्टनर से किसी पुरानी बात पर चर्चा हो सकती है. अपनी बात रखते समय शब्दों का ध्यान रखें. साथ ही माानसिक दबाव से बचने के लिए आराम करें। पानी पीने और नियमित दिनचर्या पर ध्यान दें.

धनु राशि

धनु राशि वालों दोपहर में चंद्रमा आपकी राशि में प्रवेश करेगा. इससे अपने लक्ष्य और करियर को लेकर सक्रियता बढ़ सकती है. कोई नया काम शुरू करने से पहले उसकी योजना बना लें. यात्रा या निजी जरूरतों पर खर्च हो सकता है. बजट देखकर ही कोई बड़ा फैसला लें. रिश्ते में आजादी और आापसी समझ दोनों जरूरी रहेंगे। पार्टनर से अपनी उम्मीदें साफ रखें. सिंगल लोगों की किसी नए व्यक्ति से बातचीत हो सकती है. दिन के दूसरे हिस्से में उत्साह महसूस हो सकता है. फिर भी अपनी क्षमता से ज्याादा काम न करें.

मकर राशि

मकर राशि वालों किसी अधूरी जिम्मेदारी को पूरा करने पर ध्यान देना पड़ सकता है. अकेले काम करने या एकाग्रता की जरूरत वाले कामों के लिए समय निकालें. बि, सब्सक्रिप्शन और नियमित खर्चों की जांच करें. कोई बड़ी खरीदारी करने से पहले दूसरे विकल्प भी देखें. आपको कुछ समय अकेले बितााने की जरूरत महसूस हो सकती है. पार्टनर को अपनी स्थिति बताएं, ताकि गलतफहमी न हो. आराम और मानसिक शांति पर ध्यान दें. काम का बोझ जरूरत से ज्यादा न बढ़ाएं.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों टीम और दोस्तों के साथ बातचीत से किसी काम में मदद मिल सकती है. अपनी जिम्मेदारियां स्पष्ट रखें और दूसरों को खुश करने के लिए अतिरिक्त काम न लें. भविष्य की बचत और आने वाले खर्चों की योजना बनाने के लिए दिन अच्छा हो सकता है. किसी के वादे पर भरोसा करके आर्थिक फैसला न लें. दोस्तों और साामाजिक गतिविधियों के बीच पार्टनर के लिए भी समय निकालें. सिंगल लोगों की किसी सााझा रुचि वाले व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. व्यस्तता से मानसिक थकान हो सकती है. पर्याप्त नींद और समय पर भोजन का ध्यान रखें.

मीन राशि

मीन राशि वालों आज कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. किसी जरूरी बातचीत या पुराने फैसले पर फिर से विचार करना पड़ सकता है. आलोचना मििलने पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें. करियर या भविष्य की योजनाओं से जुड़े खर्च सामने आ सकते हैं. निवेश करने से पहले पूरी जानकारी हासिल करें. काम की व्यस्तता के कारण पार्टनर को कम समय दे सकते हैं. अपनी प्राथमिकताओं के बारे में उनसे खुलकर बात करें. थकान को नजरअंदाज न करें. काम के साथ आाराम और नियमित दिनचर्या बनाए रखना जरूरी होगा.

Related post

आज का पंचांग 12 नवंबर 2026: कार्तिक शुक्ल तृतीया पर सुकर्मा योग का संयोग, जानें दिनभर के शुभ-अशुभ मुहूर्त

आज का पंचांग 12 नवंबर 2026: कार्तिक शुक्ल तृतीया…

Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है. किसी भी शुभ काम की शुरुआत करनी हो, पूजा-पाठ…
दीदी के गोठ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी

दीदी के गोठ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर…

Spread the love00 कल आकाशवाणी से होगा प्रसारण, महिलाएं साझा करेंगी अपने अनुभव रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के…
मुकुंदपुर में 5.22 करोड़ के वृहद पुल का भूमिपूजन, बरसात में टूटता संपर्क अब होगा स्थायी

मुकुंदपुर में 5.22 करोड़ के वृहद पुल का भूमिपूजन,…

Spread the loveरायपुर :-  एमसीबी जिला के मुकुंदपुर से बलसोत्ता को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित वृहद पुल का भूमिपूजन बुधवार को कोड़िया…