• 17/12/2022

पठान की भगवा कंट्रोवर्सी पर CG के CM भूपेश बघेल की एंट्री, बोले- विहिप बजरंगदल वाले क्यों पहनकर घूम रहे

पठान की भगवा कंट्रोवर्सी पर CG के CM भूपेश बघेल की एंट्री, बोले- विहिप बजरंगदल वाले क्यों पहनकर घूम रहे
Spread the love

बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म पठान विवादों के बीच घिर गई है। फिल्म के गाने बेशर्म रंग और दीपिका पादुकोण द्वारा पहने गए कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक बवाल मचा हुआ है। हिन्दू संगठनों के साथ-साथ उलेमा बोर्ड भी फिल्म के विरोध में सामने आ गए हैं। भगवा रंग पर छिड़ी कंट्रोवर्सी में अब छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल की भी एंट्री हो गई है। भगवा रंग पर हिन्दू संगठनों के विरोध को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व हिन्दू परिषद और बजरंगदल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भगवा रंग त्याग और बलिदार का रंग है। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंगदल वाले जो भगवा पहनकर घूम रहे हैं उन्होंने कौन सा त्याग किया है।

मुख्यमंत्री पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कंट्रोवर्सी पर कहा, “भगवा रंग जो है वह यज्ञ की अग्नि की ज्वाला का रंग है। वह पवित्र है। वह त्याग और बलिदान का रंग है। विश्व हिंदू परिषद-विहिप और बजरंग दल वाले जो भगवा पहनकर घूम रहे हैं उन्होंने कौन सा त्याग किया है। रंग किसी का होता है क्या। ये लोग केवल इसके नाम पर समाज में घृणा फैला रहे हैं।”

आपको बता दें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म पठान अपने एक गाने ‘बेशर्म रंग’ के रिलीज के साथ ही विवादों में आ गई है। इस गाने में दीपिका पादुकोण भगवा रंग का स्विमसूट पहना है। गाने के बोल ‘बेशर्म रंग’ और भगवा रंग की वजह से फिल्म का देश भर में विरोध हो रहा है। सोशल मीडिया के साथ ही हिन्दू संगठन इसके विरोध में उतर गए हैं। फिल्म 25 जनवरी को देश भर में रिलीज होने जा रही है। विरोध कर रहे संगठन फिल्म के बायकॉट किए जाने का अभियान चला रहे हैं।

वहीं मध्य प्रदेश के उलेमा बोर्ड ने भी फिल्म पर विरोध जताते हुए फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। उलेमा बोर्ड का कहना है कि इस फिल्म से अश्लीलता फैलाई जा रही है औरे इसमें इस्लाम का गलत प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Pathan Controversy: मुश्किल में बॉलीवुड के ‘पठान’, अब उलेमा बोर्ड भी उतरा विरोध पर, कहा- इस्लाम का मजाक नहीं उड़ाने देंगे

Related post

Pathan Movie Leaked: ‘पठान’ रिलीज से पहले हुई लीक, इन वेबसाइटों पर हुई उपलब्ध!

Pathan Movie Leaked: ‘पठान’ रिलीज से पहले हुई लीक,…

Spread the loveबेशरम रंग गाने और भगवा विवाद के बीच शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान (Pathan) आज बड़े…
व्यंग्य : छुपाने तो दो यारो!… – राजेंद्र शर्मा

व्यंग्य : छुपाने तो दो यारो!… – राजेंद्र शर्मा

Spread the loveमोदी जी के विरोध के चक्कर में ये विरोध वाले लगता है कि एंटीनेशनलता की सारी हदें ही पार…
Pathan Controversy: मुश्किल में बॉलीवुड के ‘पठान’, अब उलेमा बोर्ड भी उतरा विरोध पर, कहा- इस्लाम का मजाक नहीं उड़ाने देंगे

Pathan Controversy: मुश्किल में बॉलीवुड के ‘पठान’, अब उलेमा…

Spread the loveबॉलीवुड की आने वाली फिल्म ‘पठान’ अपनी रिलीज के पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म का पूरे…