• 19/12/2022

CM भूपेश के इस बयान पर मचा बवाल, हरियाणा के गृह मंत्री बोले- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री राक्षसी प्रवृत्ति के

CM भूपेश के इस बयान पर मचा बवाल, हरियाणा के गृह मंत्री बोले- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री राक्षसी प्रवृत्ति के
Spread the love

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और दीपिका पाेदुकोण की फिल्म पठान के बेशर्म रंग गाने पर अभिनेत्री द्वारा पहने गए स्विम सूट के विवाद ने सियासी रंग ले लिया है। इसे लेकर नेताओं के बीच अब सियासी जंग छिड़ गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को कहा कि भगवा रंग त्याग का प्रतीक है। बजरंगी गुंडे उसे पहन रहे हैं। उन्होंने क्या त्याग किया है। जिस पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को राक्षसी प्रवृत्ति का बताया है।

अंबाला में विज ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हर युग में देवता भी रहे हैं और राक्षस भी रहे हैं और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आज के राक्षस प्रवृत्ति के महानुभाव हैं। इनको भगवा में दोष नजर आता है। दिन चढ़ता है तो भगवा होता है रात्रि चढ़ती है तो भगवा होता है। हमारे तिरंगे में भगवा को सबसे ऊपर लिया गया है और इनको उसमें दोष नजर आ रहा है। जिस तिरंगे के सामने इन्होंने शपथ ली है और आज उसको ये इस प्रकार से कह रहे हैं। इनको तुरंत अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।

दरअसल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई में गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर कहा था कि पहनना और धारण करना दोनों में अंतर है। जब कोई समाज और परिवार को त्याग देता है, उसके बाद वो भगवा या गेरुआ रंग धारण करता है, लेकिन जब ये बजरंगी गुंडे इसे पहनते हैं तो क्या वो बताएंगे कि उन्होंने समाज के लिए क्या त्याग किया है?

इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING: CM भूपेश के खिलाफ लगे ‘वापस जाओ’ के नारे, भाषण के दौरान युवाओं का प्रदर्शन, मचा हड़कंप… जानिए क्या कहा बघेल ने, देखिए VIDEO 

बघेल ने कहा था कि भगवा कोई विवाद का मुद्दा ही नहीं है। भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए जनता और समाज के लिए जो मुद्दे नहीं हैं। उन्हें सामने लाकर ये ध्रुवीकरण करते हैं। कोई व्यक्ति किसी भी रंग का कपड़ा पहने उससे कुछ नहीं होता। कोई काले कपड़े पहन कर आया तो क्या वो विरोध करने आए हैं। कोई नीला कपड़ा पहना है तो क्या वो अंबेडकराइड हो गया।

भूपेश बघेल ने आगे कहा कि साधु-संत भगवा धारण करते हैं। भगवा रंग ज्वाला या अग्नि का प्रतीक है। ये बजरंगी गुंडे भगवा रंग का गमछा पहनकर निकल रहे हैं। वो तो वसूली करने के लिए भगवा रंग पहन रहे हैं। रंग की ही बात है तो भाजपा बताए कि आज उनके एमपी एमएलए जो हीरो हैं वो हिरोइनों के साथ डांस कर रहे हैं। अलग-अलग रंग का कपड़ा पहन रहे हैं। उनके बारे में उनकी क्या सोच है।

इसे भी पढ़ें : बीजेपी ने लगाया राज्य सरकार पर 5,127 करोड़ के चावल घोटाले का आऱोप, कोरोना काल में केन्द्र ने भेजा था गरीबों के लिए

Related post

Pathan Movie Leaked: ‘पठान’ रिलीज से पहले हुई लीक, इन वेबसाइटों पर हुई उपलब्ध!

Pathan Movie Leaked: ‘पठान’ रिलीज से पहले हुई लीक,…

Spread the loveबेशरम रंग गाने और भगवा विवाद के बीच शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान (Pathan) आज बड़े…
व्यंग्य : छुपाने तो दो यारो!… – राजेंद्र शर्मा

व्यंग्य : छुपाने तो दो यारो!… – राजेंद्र शर्मा

Spread the loveमोदी जी के विरोध के चक्कर में ये विरोध वाले लगता है कि एंटीनेशनलता की सारी हदें ही पार…
Pathan Controversy: मुश्किल में बॉलीवुड के ‘पठान’, अब उलेमा बोर्ड भी उतरा विरोध पर, कहा- इस्लाम का मजाक नहीं उड़ाने देंगे

Pathan Controversy: मुश्किल में बॉलीवुड के ‘पठान’, अब उलेमा…

Spread the loveबॉलीवुड की आने वाली फिल्म ‘पठान’ अपनी रिलीज के पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म का पूरे…