• 20/12/2022

BREAKING: छत्तीसगढ़ में नई तहसील और नगर पंचायतों की घोषणा

BREAKING: छत्तीसगढ़ में नई तहसील और नगर पंचायतों की घोषणा
Spread the love

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में नई तहसील और नगर पंचायतें बनाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने यह ऐलान बिलाईगढ़ विधानसभा के दौरे के दौरान किया है। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत मंगलवार को बिलाईगढ़ के सरसींवा पहुंचे बघेल ने सरसींवा को तहसील बनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने पवनी औऱ सरसींवा को नगर पंचायत बनाने का भी ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री ने सरसींवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाए जाने, बिलाईगढ़ बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की बिस्तर क्षमता 30 बिस्तर से बढ़ा कर 50 बिस्तर किए जाने के साथ ही बिलाईगढ़ में नवीन जिला सहकारी बैक बनाए जाने की भी घोषणा की है।

इसे भी पढ़ें : Video : कलिंगा यूनिवर्सिटी में गुंडागर्दी, कैंपस के भीतर लाठी-डंडा लेकर पहुंचे छात्रों ने जूनियरों को पीटा, दर्जन भर घायल 

ये घोषणाएं की

  • सरसींवा को नवीन तहसील बनाने की घोषणा।
  • सरसींवा और पवनी को नगर पंचायत बनाने की घोषणा।
  • सरसींवा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन की घोषणा।
  • बिलाईगढ़ में नवीन जिला सहकारी बैंक की शाखा।
  • बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की बिस्तर क्षमता 30 बिस्तर से बढ़ा कर 50 बिस्तर की जायेगी।
  • बिलाईगढ़ नगर पंचायत में बस्ती पहुंचने एवं बस्ती से बाजार पहुंचने हेतु पुलिया का निर्माण हेतु राशि की स्वीकृति।

Related post

राज्य स्तरीय ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ समारोह एवं छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन 14 अगस्त को रायपुर के मुक्ताकाशी मंच में

राज्य स्तरीय ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ समारोह एवं छायाचित्र…

Spread the loveविभाजन की पीड़ा को स्मरण कर एकता और सद्भाव का संकल्प लेगा छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय होंगे मुख्य…
छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरव का पल, राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होंगे 12 अधिकारी-कर्मचारी, देखें नाम

छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरव का पल, राष्ट्रपति पदक…

Spread the love राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा…
बाजार में आने वाले हैं 10 और 20 रुपये के ‘प्लास्टिक नोट, नई दिल्ली में होगी कागज के नोटों की छुट्टी सरकार ने दी हरी झंडी

बाजार में आने वाले हैं 10 और 20 रुपये…

Spread the loveनई दिल्ली । भारत में मुद्रा प्रणाली को अधिक टिकाऊ और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते…