• 21/12/2022

‘बिकनी किलर’ 19 साल बाद जेल से आएगा बाहर, नेपाल के SC ने दिए चार्ल्स शोभराज के रिहाई के आदेश

‘बिकनी किलर’ 19 साल बाद जेल से आएगा बाहर, नेपाल के SC ने दिए चार्ल्स शोभराज के रिहाई के आदेश
Spread the love

बिकनी किलर के नाम से कुख्यात सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज को नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने रिहा करने के आदेश दिया है। चार्ल्स शोभराज दो अमेरिकी पर्यटकों की हत्या के मामले में तकरीबन 19 साल से नेपाल की जेल में सजा काट रहे हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने चार्ल्स को 15 दिन के भीतर उसके देश डिपोर्ट करने कहा है। चार्ल्स शोभराज पर भारत के अलावा थाईलैंड, ईरान और तुर्की में 20 से अधिक लोगों की हत्या करने का आरोप है।

चार्ल्स शोभराज चोरी और ठगी में माहिर है। बताया जाता है कि चार्ल्स शोभराज लड़कियों से दोस्ती करने के बाद उन्हें नशीली दवाईयां देता था और बाद में उन्हें मौत के घाट उतार देता था। शोभराज के बारे में कहा जाता है कि विदेशी महिलाओं को अपना शिकार बनाता था।

साल 1976 में भारत घूमने आए एक फ्रेंच ग्रुप को चार्ल्स ने मौत के घाट उतार दिया था। इसके साथ ही उसने एक इजरायली टूरिस्ट की भी हत्या की थी। चार्ल्स को 1976 से भारत के तिहाड़ जेल में बंद था। 1986 में वह अपने साथियों के साथ तिहाड़ जेल से फरार हो गया था लेकिन जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। सजा काटने के बाद 1997 में उसे रिहा कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें : कोरोना से 20 लाख लोगों की हो सकती है मौत, चीन में बेकाबू हुए हालात के बीच लांसेट की रिपोर्ट में दावा 

Related post

CG- जवानों को मिली बड़ी सफलता, नक्सलियों का छिपाया हथियार और कारतूस बरामद…..

CG- जवानों को मिली बड़ी सफलता, नक्सलियों का छिपाया…

Spread the loveकांकेर। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कांकेर-गड़चिरौली (महाराष्ट्र) सीमा पर जंगल-पहाड़ी…
भारत में Apple Pay की एंट्री! अब iPhone और Apple Watch से होगी सीधी पेमेंट, क्रेडिट कार्ड रखने की जरूरत नहीं

भारत में Apple Pay की एंट्री! अब iPhone और…

Spread the loveApple Pay India: भारत में Apple Pay का इंतजार अब खत्म हो गया है। Apple ने अपनी डिजिटल पेमेंट…
Indian Army TGC-145: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट युवाओं के लिए सेना में भर्ती का मौका, जानें पात्रता और आवेदन डिटेल

Indian Army TGC-145: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट युवाओं के लिए सेना…

Spread the loveIndian Army TGC-145: भारतीय सेना ने टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC-145) के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।…