• 23/12/2022

आर्मी का ट्रक खाई में गिरा, 16 जवानों की मौत, 4 घायल

आर्मी का ट्रक खाई में गिरा, 16 जवानों की मौत, 4 घायल
Spread the love

सिक्किम के जेमा में आर्मी जवानों को लेकर जा रहा एक ट्रक शुक्रवार को खाई में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में 16 जवानों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 4 घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी लगते ही सेना की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और घायल जवानों के साथ ही मृतकों के शव को हेलीकॉप्टर के जरिए बाहर निकाला जा रहा है।

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना की है। वहीं हादसे में जान गंवाने वाले जवानों के परिवार को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “उत्तरी सिक्किम में सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से बहुत दुखी हूं। देशी उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए उनके प्रति कतृज्ञ है। मृतक जवानों के परिवारों को मेरी संवेदनाएं। घायल जवानों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।”

Related post

रिश्तों का कत्ल : नाती ने बसूला से दादा को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम…

रिश्तों का कत्ल : नाती ने बसूला से दादा…

Spread the loveबलरामपुर। बलरामपुर जिले में घरेलू विवाद ने एक परिवार को हमेशा के लिए उजाड़ दिया। नवाडीह गांव में एक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की विशेष प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण,…

Spread the loveराष्ट्रसेवा, सुशासन और विकास के 12 वर्षों को बताया नए भारत के निर्माण का स्वर्णिम अध्याय रायपुर- प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी…
घुर नक्सल प्रभावित रहे हिडमा के ग्राम पूवर्ती में लगा सुशासन तिहार शिविर

घुर नक्सल प्रभावित रहे हिडमा के ग्राम पूवर्ती में…

Spread the loveसुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ घुर नक्सल प्रभावित रहे हिडमा के ग्राम पूवर्ती में साेमवार काे आयोजित सुशासन…