• 23/12/2022

BREAKING: घाटी से नीचे गिरी कार, अस्थि विसर्जन कर लौट रहे 4 की मौत

BREAKING: घाटी से नीचे गिरी कार, अस्थि विसर्जन कर लौट रहे 4 की मौत
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में शुक्ववार तड़के एक अनियंत्रित कार घाटी से 50 फीट नीचे गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि सभी अस्थि विसर्जन के लिए मारुति इको कार से इलाहाबाद गए थे। अस्थि विसर्जन कर परिवार वापस लौट रह था, इसी दौरान कुकदूर थाना क्षेत्र के पालमी आगरपानी घाटी के पास ड्राइवर को झपकी आ गई। जिसकी वजह से उनकी कार अनियंत्रित होकर घाटी से 50 फीट नीचे खाई में गिर गई। हादसे में 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं 1 की रायपुर ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई।

मृतकों के नाम

  1. मृतकों में फागू यादव पिता कार्तिक उम्र करीब 60 वर्ष साकिन कुसमी थाना बेमेतरा,
  2. सती बाई पति चोवा राम यादव उम्र करीब 35 वर्ष करीब साकीन दामाखेड़ा थाना सिमगा,
  3. कौसिल्या पति स्वर्गीय भादूराम उम्र 70 वर्ष करीब साकीन कुसमी थाना बेमेतरा जिला बेमेतरा,
  4. मालती पति राधे 45 वर्ष करीब साकीन बहनपुरी हे जो कि रायपुर ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दी।

Related post

तीन वर्ष से एक ही जगह पर कार्य करने वाले अधिकारी – कर्मचारियों के कार्य में परिवर्तन करने जीएडी ने जारी किया पत्र

तीन वर्ष से एक ही जगह पर कार्य करने…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग,…
अवैध रेत उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन पर करें सख्त कार्यवाही : मंत्री बघेल

अवैध रेत उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन पर करें सख्त…

Spread the love00 खाद्य मंत्री ने गरियाबंद में जिला स्तरीय जिला स्तरीय काम-काज की समीक्षा की रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं…
अब नहीं थकेंगे बेटियों के कदम: सरस्वती साइकिल योजना ने दी सपनों को नई रफ्तार, 120 बेटियों को मिली निशुल्क साइकिल

अब नहीं थकेंगे बेटियों के कदम: सरस्वती साइकिल योजना…

Spread the love00 राज्य सरकार की पहल से छात्राओं को मिला सुरक्षित और सुगम आवागमन, रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…