• 23/12/2022

Video: यहां अचानक धंस गई सड़क, गड्ढे में समा गया बाजार और गाड़ियां

Video: यहां अचानक धंस गई सड़क, गड्ढे में समा गया बाजार और गाड़ियां
Spread the love

हैदराबाद के गोशमहल इलाके में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक सड़क धंस गई। हादसे के वक्त बाजार भीड़भाड़ से भरा था। देखते ही देखते कई गाड़ियां, ठेले सड़क के साथ ही धंस गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त बड़ी संख्या में लोग सब्जी इत्यादि की खरीदारी करने बाजार पहुंचे हुए थे। अचानक ही सड़क धंस गई और वहां मौजूद ठेलियो के साथ ही गाड़ी और लोग गड्ढे में गिर गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। गनीमत यह थी कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोंटें नहीं आई है। हालांकि वहां मौजूद छोटे दुकानदारों को जरुर नुकसान हुआ है।

बताया जा रहा है कि इस इलाके से एक नाला गुजरा हुआ है। जिसके ऊपर सड़क बनाई गई थी। स्थानीय विधायक राजा सिंह ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि साल 2009 में कांग्रेस के शासन काल में पुल का निर्माण हुआ था। नाला पर बने पुल के निर्माण में घटिया लोहे का इस्तेमाल किया गया था। हादसे के बाद पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने क्रेन की मदद से गड्ढे में गिरे वाहनों को बाहर निकलवाया।

Related post

घुर नक्सल प्रभावित रहे हिडमा के ग्राम पूवर्ती में लगा सुशासन तिहार शिविर

घुर नक्सल प्रभावित रहे हिडमा के ग्राम पूवर्ती में…

Spread the loveसुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ घुर नक्सल प्रभावित रहे हिडमा के ग्राम पूवर्ती में साेमवार काे आयोजित सुशासन…
एक कॉल पर घर पहुंच रही पशु चिकित्सा सेवा, ग्रामीण पशुपालकों के लिए वरदान बनी मोबाइल यूनिट

एक कॉल पर घर पहुंच रही पशु चिकित्सा सेवा,…

Spread the loveरायपुर।राज्य सरकार की पशुधन संवर्धन एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की पहल के तहत संचालित मोबाइल पशु चिकित्सा…
CG : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों और अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

CG : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना…

Spread the loveगरियाबंद। पुलिस अधीक्षक कार्यालय गरियाबंद द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के…