• 01/01/2023

नए साल के जश्न में इस राज्य में जमकर छलके जाम, 1 अरब 11 करोड़ की पी गए शराब

नए साल के जश्न में इस राज्य में जमकर छलके जाम, 1 अरब 11 करोड़ की पी गए शराब
Spread the love

नए साल का जश्न देश भर में धूम-धाम से मनाया गया। इस दौरान जमकर जाम भी छलकाए गए। अकेले राजस्थान में नए साल के जश्न पर लोगों ने 1 अरब 11 करोड़ की शराब पी गए।

आबकारी विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 30 और 31 दिसंबर को राजस्थान में 19.95 करोड़ की बीयर, 87.82 करोड़ की अंग्रेजी (IMFL) और 35.26 करोड़ की इंपोर्टेड शराब (विदेशी शराब) की बिक्री हुई।

पिछले दो साल में इस बार राजस्थान में सबसे ज्यादा शराब की बिक्री हुई। इससे पहले साल 2019 में 1 अरब 4 करोड़ की शराब बिकी थी। वहीं साल 2021 में 77 करोड़ 82 लाख की शराब की बिक्री हुई। इसमें 12 करोड़ 60 लाख रुपए की बीयर और 65 करोड़ 13 लाख रुपए की अंग्रेजी शराब शामिल है।

दरअसल कोरोना काल खत्म होने की वजह से इस बार बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक राजस्थान पहुंचे। इस दफा जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर, माउंट आबू, सवाई माधोपुर, जोधपुर, अजमेर और अलवर में न्यू ईयर सेलीब्रिशन की तैयारी की गई थी। इन दो दिनों में करीब 2 लाख पर्यटक नए साल का जश्न मनाने राजस्थान पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: Video: यहां फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई लोग अंदर फंसे, मेडिकल कॉलेज सहित कई अस्पतालों में बेड खाली कराए गए

इसे भी पढ़ें: BREAKING: इस मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज, महिला कोच ने लगाया यौन शोषण का आरोप 

इसे भी पढ़ें: BREAKING: पुरानी पेंशन पर केन्द्र की मनाही के बाद CM भूपेश का बड़ा एक्शन, कर्मचारियों के हित में लिया ये फैसला 

 

Related post

छत्तीसगढ़ के इस जिले में H1N1 की एंट्री से मचा हड़कंप, 2 साल की मासूम हुई संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग सतर्क…..

छत्तीसगढ़ के इस जिले में H1N1 की एंट्री से…

Spread the loveदुर्ग। जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल 11 माह…
प्रशिक्षित स्वच्छता निरीक्षक संघ ने उपमुख्यमंत्री साव से की मुलाकात, रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की मांग

प्रशिक्षित स्वच्छता निरीक्षक संघ ने उपमुख्यमंत्री साव से की…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ स्वच्छता निरीक्षक संघ, मुख्यालय रायपुर के पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षित डिप्लोमाधारी स्वच्छता निरीक्षक अभ्यर्थियों ने आज जनदर्शन कार्यक्रम में…
उप मुख्यमंत्री साव ने 32 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन

उप मुख्यमंत्री साव ने 32 करोड़ के कार्यों का…

Spread the love0 नए बस स्टैंड के लिए 6.50 करोड़ और नगर पालिका कार्यालय के लिए 3.50 करोड़ की घोषणा रायपुर।…