• 01/01/2023

Video: यहां फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई लोग अंदर फंसे, मेडिकल कॉलेज सहित कई अस्पतालों में बेड खाली कराए गए

Video: यहां फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई लोग अंदर फंसे, मेडिकल कॉलेज सहित कई अस्पतालों में बेड खाली कराए गए
Spread the love

महाराष्ट्र के नासिक में स्थित जिंदल कंपनी में भीषण आग लग गई है। जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री के अंदर कई मजदूर फंसे हुए हैं। आग लगने के सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और मजदूरों के रेस्क्यू के साथ ही आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मुंढेगांव में स्थित फैक्ट्री के बॉयलर में विस्फोट के साथ ही आग लग गई। आग इतनी भयानक है कि कंपनी से उठता धुआं दूर-दूर तक नजर आ रहा है। फैक्ट्री के अंदर से अब तक 11 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। वहीं अभी भी कई कर्मचारियों के अंदर फंसे होने की जानकारी आ रही है। अंदर कितने मजदूर फंसे हैं इसका सही आंकड़ा अभी मौजूद नहीं है।

आग की भयावहता को देखेते हुए प्रशासन ने जिला अस्पताल के साथ-साथ, मेडिकल कॉलेज सहित आस-पास के अस्पतालों में बेड रिजर्व रखने का आदेश दिया है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

वीडियो

इसे भी पढ़ें: BREAKING: इस मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज, महिला कोच ने लगाया यौन शोषण का आरोप 

इसे भी पढ़ें: BREAKING: पुरानी पेंशन पर केन्द्र की मनाही के बाद CM भूपेश का बड़ा एक्शन, कर्मचारियों के हित में लिया ये फैसला 

Related post

शिवसेना में शामिल हुए मुरली देवड़ा, 27 साल की उम्र में बने थे सांसद, क्यों तोड़ा कांग्रेस से 55 साल पुराना रिश्ता

शिवसेना में शामिल हुए मुरली देवड़ा, 27 साल की…

Spread the loveमिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के कुछ देर बाद ही रविवार 14 जनवरी को एकनाथ शिंदे…
मुंबई में 11 जगह लगाए गए बम, ईमेल भेजकर सीरियल ब्लास्ट की धमकी

मुंबई में 11 जगह लगाए गए बम, ईमेल भेजकर…

Spread the loveदेश की आर्थिक राजधानी मुंबई को एक बार फिर से दहलाने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले…
24 मौत: सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 24 मौत, 12 नवजात भी शामिल, मचा हड़कंप

24 मौत: सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 24…

Spread the loveमहाराष्ट्र के नांदेड़ में सरकारी अस्पताल में पिछले 24 घंटे में 12 नवजात सहित 24 लोगों की मौत हो…