• 01/01/2023

बड़ी खबर: ठेकेदार सहित 4 का नक्सलियों ने किया अपहरण, 9 दिन से हैं लापता

बड़ी खबर: ठेकेदार सहित 4 का नक्सलियों ने किया अपहरण, 9 दिन से हैं लापता
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों द्वारा पेटी ठेकेदार समेत 4 लोगों के अपहरण किए जाने की खबर है। सभी नक्सल इलाके में चल रहे सड़क निर्माण के कार्य के लिए 24 दिसंबर को गए थे। जिसके बाद से वे वापस लौटे नहीं। सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी और परिजनों ने सभी की सकुशल रिहाई के लिए नक्सल संगठन से अपील की है।

लापता लोगों में कोंडागांव निवासी निमेद्र कुमार दीवान और नीलचंद नाग, लोहंडीगुड़ा निवासी टेमरू नाग के साथ ही बारसूर निवासी चापड़ी बत्तैया है। परिजनों ने पुलिस में अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उन्हें डर है कि अगर वे पुलिस के पास गए तो माओवादी उनके परिजनों की हत्या कर देंगे। हालांकि परिजनों ने रविवार को मीडिया को उनके 9 दिन से लापता होने की जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने माओवादियों से सभी को सकुशल रिहा करने की अपील की है।

उधर इस मामले में बीजापुर एसपी से मीडिया ने बात की तो उन्होंने कहा कि उन्हें मीडिया से ही मामले की जानकारी मिली है। इस संबंध में पता लगाया जा रहा है। परिजन पुलिस तक नहीं पहुंचे हैं। मामले की जानकारी लगते ही बताया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: स्कूटी सवार लड़की को कार में कई किलोमीटर घसीटा, नग्न अवस्था में मिला शव

इसे भी पढ़ें: BREAKING: पुरानी पेंशन पर केन्द्र की मनाही के बाद CM भूपेश का बड़ा एक्शन, कर्मचारियों के हित में लिया ये फैसला

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…