• 04/10/2026

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल
Spread the love

रायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने का चावल एक साथ लेने की समयसीमा बढ़ा दी है। पहले इसके लिए 30 सितंबर तक की तारीख तय की गई थी, लेकिन कई हितग्राहियों को समय पर चावल नहीं मिल सका। अब सरकार ने वितरण की अंतिम तारीख बढ़ाकर 15 अक्टूबर कर दी है।

15 अक्टूबर तक मिलेगा दो महीने का चावल

खाद्य विभाग के निर्देश के अनुसार, अब राशन कार्ड धारक 15 अक्टूबर तक सितंबर और अक्टूबर दोनों महीनों का चावल ले सकेंगे। इसके लिए 1 अक्टूबर से ऑनलाइन पोर्टल भी खोल दिया गया है। खाद्य विभाग ने प्रदेश की सभी राशन दुकानों को दो महीने का राशन उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं।

राशन देने से मना किया तो होगी कार्रवाई

सरकार ने स्पष्ट किया है कि राशन दुकानदार किसी भी पात्र हितग्राही को सितंबर और अक्टूबर का चावल देने से इनकार नहीं कर सकते। यदि किसी दुकान संचालक द्वारा राशन देने में आनाकानी की जाती है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

किसी भी राशन दुकान से ले सकेंगे चावल

कोर पीडीएस सिस्टम के तहत हितग्राही प्रदेश में किसी भी राशन दुकान से अपना चावल प्राप्त कर सकते हैं। नागरिक आपूर्ति निगम (नान) की ओर से तय समय में सभी दुकानों तक दो महीने का चावल नहीं पहुंच पाने के कारण वितरण प्रभावित हुआ था।

इसी वजह से सरकार ने हितग्राहियों को अतिरिक्त समय देने का फैसला लिया है। चावल की आपूर्ति में देरी के मामले में नान के जिला प्रबंधक को हटाया जा चुका है। अब त्रिनाथ रेड्डी ने नए जिला प्रबंधक के रूप में जिम्मेदारी संभाल ली है।

सरकार के इस फैसले से उन राशन कार्ड धारकों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें सितंबर और अक्टूबर का चावल समय पर नहीं मिल पाया था।

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…
CG-चरित्र पर शक के चलते गर्भवती पत्नी से मारपीट, गर्भ में बच्चे की मौत… आरोपी पति फरार

CG-चरित्र पर शक के चलते गर्भवती पत्नी से मारपीट,…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक शख्स ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। चरित्र शंका में…