• 04/10/2026

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…
Spread the love

जशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में सामने आया कि महज 1 हजार रुपये के मोबाइल बकाया को लेकर दो दोस्तों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने राजेश दास की हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को जंगल में फेंककर आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए सबूत मिटाने की भी कोशिश की।

पुलिस को 23 सितंबर को जुरगुम-तुर्रापानी जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान मृतक की पहचान राजेश दास के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगालना शुरू किया।

मोबाइल के 1 हजार रुपये बने हत्या की वजह

जांच आगे बढ़ी तो पुलिस की शक की सुई मृतक के दोस्त कृष्णा उर्फ कैलाश यादव की ओर गई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की।

पुलिस जांच में सामने आया कि राजेश पर मोबाइल के करीब 1 हजार रुपये बकाया थे। आरोपी लगातार पैसे मांग रहा था, लेकिन राजेश कथित तौर पर भुगतान करने में आनाकानी कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने राजेश की हत्या की योजना बना ली।

कार से जंगल ले जाकर फेंका शव

पुलिस के मुताबिक घटना वाले दिन कैलाश यादव, राजेश दास और एक अन्य व्यक्ति अलग-अलग स्थानों पर गए थे। बाद में दूसरे व्यक्ति को रास्ते में उतारने के बाद कैलाश और राजेश कार से जुरगुम रपटा पुलियाकी ओर गए।

आरोप है कि इसी दौरान विवाद के बाद कैलाश ने राजेश की हत्या कर दी। इसके बाद शव को कार से जंगल ले जाकर टेकरी के पीछे फेंक दिया।

सबूत मिटाने के लिए अलग-अलग जगह फेंकी चीजें

पुलिस का दावा है कि हत्या के बाद आरोपी ने वारदात से जुड़े साक्ष्यों को मिटाने की कोशिश की। हत्या में इस्तेमाल लकड़ी, मृतक का मोबाइल और घटना के समय पहने गए कपड़ों को अलग-अलग नदियों में फेंक दिया गया।

हालांकि तकनीकी साक्ष्यों और पुलिस की जांच से आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली।

यूपी से दिल्ली तक तलाश, फिर गिरफ्तारी

हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने उसके गृह ग्राम उत्तर प्रदेश में तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मुखबिर तंत्र और तकनीकी टीम को सक्रिय किया गया।

जांच के दौरान आरोपी के दिल्ली में होने की जानकारी मिली। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर सिटी कोतवाली जशपुर की विशेष टीम दिल्ली रवाना हुई और आरोपी को वहां से हिरासत में लेकर जशपुर लाया गया।

निजी तस्वीरें-वीडियो वायरल करने वाले आरोपी की भी गिरफ्तारी

इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए एक युवती से दोस्ती कर उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो वायरल करने के मामले में भी एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर किसी की निजी तस्वीर या वीडियो का दुरुपयोग करना, उसे वायरल करना, ब्लैकमेल करना या धमकी देना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में पीड़ितों को तत्काल पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Related post

CG-चरित्र पर शक के चलते गर्भवती पत्नी से मारपीट, गर्भ में बच्चे की मौत… आरोपी पति फरार

CG-चरित्र पर शक के चलते गर्भवती पत्नी से मारपीट,…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक शख्स ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। चरित्र शंका में…
CG- प्लांट के अंदर मिली व्यक्ति की सड़ी-गली लाश, इलाके में मची सनसनी

CG- प्लांट के अंदर मिली व्यक्ति की सड़ी-गली लाश,…

Spread the loveकटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा में आज एक व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना…
वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाने…

Spread the love 00 भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा सिंग फोरम 2026 के लिए छत्तीसगढ़ का किया गया है चयन…