• 02/01/2023

BREAKING: धर्मांतरण के खिलाफ आदिवासियों का फूटा गुस्सा, चर्च पर बोला धावा, SP सदानंद का सिर फटा, कई पुलिसकर्मी घायल

BREAKING: धर्मांतरण के खिलाफ आदिवासियों का फूटा गुस्सा, चर्च पर बोला धावा, SP सदानंद का सिर फटा, कई पुलिसकर्मी घायल
Spread the love

धर्मांतरण को लेकर बस्तर संभाग के जिलों में स्थितियां तनावपूर्ण है। आए दिन आदिवासियों और धर्मांतरण कर ईसाई बने आदिवासियों के बीच मारपीट की खबरें आते रही है। नारायणपुर जिले में धर्मांतरण के खिलाफ चल रहे आक्रोश के बीच आज आदिवासी समुदाय के लोग इकट्ठा हुए। आदिवासियों के विरोध प्रदर्शन के बीच नारायणपुर एसपी भी मौके पर पहुंचे। आदिवासियों ने चर्च पर धावा बोल दिया। इस दौरान एसपी सदानंद भी घायल हो गए हैं। उनके सिर पर चोट लगी है। उनके साथ ही कई और पुलिस कर्मियों को चोट लगने की खबर है। एसपी सहित सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि ईसाई समुदाय के कुछ लोग कुछ दिन पहले गांव आए थे। यहां कई लोगों का उन्होंने कई आदिवासियों का धर्मांतरण कराया। जिसका विरोध आदिवासियों द्वारा किया जा रहा था। कुछ दिन पहले भी ईसाई समुदाय के लोग धर्मांतरण कराने गांव पहुंचे थे जिन्हें आदिवासियों ने भगा दिया था। बताया जा रहा है कि बाद में ईसाई समुदाय के लोगों ने गांव के आदिवासियों के साथ मारपीट की। जिससे आदिवासी समाज आक्रोशित था।

बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग इकट्ठा हुए। जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस फोर्स भी तैनात की गई। आक्रोशित आदिवासियों ने चर्च पर धावा बोल दिया। इस दौरान भीड़ को कंट्रोल करने की कोशिश में एसपी सहित कई पुलिस घायल हो गए।

 

Related post

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2026-27 का समापन

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2026-27 का समापन

Spread the loveरायपुर। जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण, जिला रायपुर द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2026-27 का समापन…
खनिज विभाग की कार्यवाही दो क्रशर जप्त कर खदान संचालन कराया बंद

खनिज विभाग की कार्यवाही दो क्रशर जप्त कर खदान…

Spread the loveरायपुर। खनिज विभाग द्वारा निरंतर अवैध उत्खनन पर कार्यवाही की जा रही है। खनिज विभाग की टीम ने डुलना, गोबरा…
यात्रियों की सुरक्षा के लिए भारतीय रेल का बड़ा कदम, स्टेशनों पर होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

यात्रियों की सुरक्षा के लिए भारतीय रेल का बड़ा…

Spread the loveरायपुर। रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए भारतीय रेल देशभर में फायर सेफ्टी ऑडिट कराएगी।…