• 02/01/2023

BIG BREAKING: CM आवास के पास बम बरामद, हाई अलर्ट पर सीएम सिक्योरिटी, पुलिस ने इलाका किया सील

BIG BREAKING: CM आवास के पास बम बरामद, हाई अलर्ट पर सीएम सिक्योरिटी, पुलिस ने इलाका किया सील
Spread the love

पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास से कुछ दूरी पर स्थित एक पार्क में जिंदा बम मिला है। जिससे हड़कंप मच गया है। बम मिलने के बाद सीएम की सिक्योरिटी को हाई अलर्ट पर रख दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेक्टर 2 स्थित आधिकारिक निवास से महज 2 किलोमीटर दूरी पर राजिंदरा पार्क में आम के बगीचे बम मिला है। बम शैल एक्टिव है। जहां बम मिला है वहां से एक किलोमीटर की दूरी पर मुख्यमंत्री का हेलीपैड भी है।

बम मिलने की खबर मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके को अपने सुरक्षा घेर में ले लिया है। इसके साथ ही आर्मी बम स्क्वायड को इसकी जानकारी दी गई है। बम स्क्वायड के पहुंचने पर बम को डिफ्यूज किया जाएगा। चंडीगढ़ पुलिस के सिविल डिफेंस नोडल ऑफिसर कुलदीप कोहली का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच की जाएगी। हम यह पता लगाएंगे कि आखिर जिंदा बम यहां कैसे पहुंचा।

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…