• 04/01/2023

BIG BREAKING: बीजेपी ने विधानसभा के सभी आयोजनों का किया बहिष्कार, नेता प्रतिपक्ष ने पत्र लिख विधानसभा अध्यक्ष पर लगाया अपमानित करने का आरोप

BIG BREAKING: बीजेपी ने विधानसभा के सभी आयोजनों का किया बहिष्कार, नेता प्रतिपक्ष ने पत्र लिख विधानसभा अध्यक्ष पर लगाया अपमानित करने का आरोप
Spread the love

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र हंगामे और शोर-शराबे की भेंट चढ़ गया। विधानसभा की कार्यवाही को दो दिन पहले ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। सत्र के दौरान बीजेपी विधायकों को निलंबित किया गया। जिसके बाद बीजेपी विधायकों ने विधानसभा के किसी भी आयोजन में शामिल नहीं होने का फैसला लिया है।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत को इसे लेकर पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि विधासभा अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से विपक्ष अपमानित महसूस कर रहे हैं।

पत्र में उन्होंने लिखा की बार-बार असीमित समय के लिए निलंबित कर हमें हमारे विधानसभा में कार्यवाही के अधिकार से वंचित किया गया है। बाद में आपके द्वारा पूरक कार्यसूची जारी कर 6 जनवरी तक चलने वाले विधानसभा सत्र को आज 4 जनवरी को ही समाप्त कर दिया गया। आपके इस कार्यप्रणाली से विपक्ष अपमानित महसूस कर रहा है। आज के बाद विधानसभा के किसी भी आयोजनों में हमारी भागीदारी की अपेक्षा न रखेंगे।

Related post

CG : दंतैल हाथी की दस्तक: 10 किमी दायरे के गांवों में हाई अलर्ट; वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

CG : दंतैल हाथी की दस्तक: 10 किमी दायरे…

Spread the loveधमतरी।जिले के केरेगांव वन परिक्षेत्र के छुही बीट में इन दिनों दंतैल हाथी विचरण कर रहा है। हाथी की…
छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने आगे आएं इवेंट मैनेजर्स : अरुण साव

छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान…

Spread the love‘छत्तीसगढ़ में इवेंट मैनेजमेंट और पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं’ ‘इकॉन-2026’ में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री रायपुर. उप…
गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर, विश्वस्तरीय सुविधाएं बन रहीं पहचान : अरुण साव

गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर,…

Spread the loveडीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में खलिन एच. जोशी बने विजेता, उप मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत रायपुर.…