• 04/01/2023

BREAKING: महादेव एप की शिकायत पहुंची ED तक, बीजेपी नेता पहुंचे दफ्तर, मूणत बोले- लेन-देन किसके संरक्षण में हो रहा है सबको पता है

BREAKING: महादेव एप की शिकायत पहुंची ED तक, बीजेपी नेता पहुंचे दफ्तर, मूणत बोले- लेन-देन किसके संरक्षण में हो रहा है सबको पता है
Spread the love

रायपुर। पूर्व मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा कि प्रदेश में महादेव एप के नाम पर अरबों रुपए लेन-देन किसके संरक्षण में हो रहा है यह सबको पता है। अरबों रुपए का लेने देन, गरीबों परिवार के लोगों के खातों में ट्रांफसर करके किया जा रहा है। ये ऐसे व्यक्ति है तो कभी बैंक नहीं गए उनके खातों में अरबों रूपए का लेन-देन किया गया। उन्होंने कहा कि अरबों रुपए के लेन-देन के पीछे कौन है यह समाचार पत्र-पत्रिकाओं के माध्यम से कई बार उजागर भी किया गया।

उन्होंने कहा कि दुर्ग-भिलाई में कई बार उन लोगों के खिलाफ एफआईआर हुई है। टीम ने जब छापा मारा तो लोग कहते है कि महादेव एप चलाने वाले विदेश चले गये है, व वह अन्ना एप में परिवर्तित हो गया है। उन्होंने कहा कि महादेव एप का संचालन करने वालों का नाम समाचार पत्रों एवं भाजपा के द्वारा अनेकों बार उजागर,किया गया। अरबों रुपए के लेन-देन एवं इसके दुरुपयोग में छत्तीसगढ़ के प्रभावशाली लोगों सहित कई लोगों की संलिप्तता है। उन्होंने कहा कि अरबों-खरबों रुपए के लेन-देन के संबंध में इस मामले पर भाजपा ने ईडी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज सौंप कर जांच की मांग की है।

भाजपा वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेशचंद्र गुप्ता ने कहा कि पीएमएलए एक्ट के विरुद्ध शासन से जुड़े प्रभावशाली लोगों द्वारा इस घिनौने कार्य में सहयोग किया जा रहा है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने शिकायत की है एवं महादेव एप से संबंधित प्राप्त सभी जानकारी ईडी को सौंपते हुए महादेव एप के अरबों-खरबों रुपए के लेन-देन में संलिप्त सभी लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

इस दौरान रायपुर शहर जिलाध्यक्ष जयंती पटेल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, ओंकार बैंक, रमेश ठाकुर, योगी अग्रवाल, अकबर अली, अमित मैशरी, गोविंदा गुप्ता, दीपक जायसवाल, तोषण साहू मौजूद रहें।

Related post

रॉबर्ट वाड्रा लैंड स्कैम: IAS अशोक खेमका ने उजागर की थी गड़बड़ी, कांग्रेस सरकार ने तत्काल किया था तबादला, जानें पूरा मामला विस्तार से

रॉबर्ट वाड्रा लैंड स्कैम: IAS अशोक खेमका ने उजागर…

Spread the loveहरियाणा के शिकोहपुर लैंड डील घोटाले में रॉबर्ट वाड्रा एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के घेरे…
ED: महादेव ऐप के काले धंधे को लेकर सौरभ की थी बड़ी प्लानिंग, ED के हत्थे चढ़े करीबी ने उगले सौरभ चंद्राकर के कई राज

ED: महादेव ऐप के काले धंधे को लेकर सौरभ…

Spread the loveऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सौरभ चंद्राकर के करीबी नीतीश दीवान को गिरफ्तार…
ऑनलाइन सट्टा महादेव: हवाला ऑपरेटर अनिल दम्मानी को हाईकोर्ट से जमानत, इन शर्तों पर मिली मंजूरी

ऑनलाइन सट्टा महादेव: हवाला ऑपरेटर अनिल दम्मानी को हाईकोर्ट…

Spread the loveऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक मामले में छत्तीसगढ़ की रायपुर जेल में बंद हवाला ऑपरेटर अनिल दम्मानी को हाईकोर्ट…