• 05/01/2023

Weather Alert: उत्तर भारत में जारी रहेगी कड़ाके की ठंड, CG सहित इन राज्यों में बारिश की संभावना, कई जगह रेड अलर्ट, जानें 2-3 दिन तक कैसा रहेगा मौसम का हाल

Weather Alert: उत्तर भारत में जारी रहेगी कड़ाके की ठंड, CG सहित इन राज्यों में बारिश की संभावना, कई जगह रेड अलर्ट, जानें 2-3 दिन तक कैसा रहेगा मौसम का हाल
Spread the love

Weather Report : राजधानी दिल्ली सहित देश के उत्तरी राज्यों में कड़ाके की ठंड जारी है। दिल्ली के लोधी रोड में आज का तापमान 2.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। जो कि साल का सबसे कम तापमान है। वहीं सफदरजंग में 3 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। कड़ाके की ठंड के अलावा दिल्ली में घना कोहरा छाया हुआ है। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना पड़ रहा है। इस वक्त दिल्ली देश के कई हिल स्टेशनों से ज्यादा ठंडी है।

रेड अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन तक दिल्ली सहित उत्तर भारत में शीतलहर के साथ ही कड़ाके की ठंड और घना कोहरा छाया रहेगा। उसके बाद इसकी तीव्रता में कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने घने कोहरे और ठंड को लेकर दिल्ली में गुरुवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

राज्यों में बारिश होने की संभावना

IMD के मुताबिक अगले 2-3 दिनों तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, बिहार और उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में घने कोहरे और ठंड की स्थिति जारी रहने की संभावना है। वहीं अगले 3-4 दिनों तक चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में शीत लहर जारी रहने की संभावना है।

यूपी के 27 जिलों में रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में 7 जनवरी तक घने कोहरे और ठंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही राज्य के 31 जिलों में मौसम की स्थित बेहद खराब रह सकती है।

बर्फबारी

पहाड़ी राज्यों के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। चंबा, कुफरी और नारकंडा सहित हिमाचल प्रदेश के बड़े हिस्से में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई। राज्य के कई हिस्सों में बर्फबारी हो जारी है। कुफरी में भारी बर्बारी के बाद सड़कें बंद हो गई है। यहां तापमान -0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंबा जिले के डलहौजी में तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसे भी पढ़ें: School Close: शीतलहर और कड़ाके की ठंड के चपेट में ये जिले, 7 जनवरी तक स्कूल बंद करने का आदेश 

Related post

Mausam Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का रहेगा कहर, इन राज्यों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, जानें छत्तीसगढ़ सहित देशभर के मौसम का मिजाज

Mausam Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का रहेगा कहर,…

Spread the loveAaj ka Mausam:  भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को देश के कई हिस्सों में विविध मौसमी परिस्थितियों की…
मौसम: अगले 7 दिन तक इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ होगी झमाझम बारिश, जानें आपके यहां मानसून कब दे रहा दस्तक

मौसम: अगले 7 दिन तक इन राज्यों में तेज…

Spread the love केरल के बाद मानसून धीरे-धीरे देश के बाकि राज्यों की ओर बढ़ता जा रहा है। आगे बढ़ने के…
Weather Update: केरल में मानसून ने दी दस्तक, झमाझम बारिश शुरू, अब इन राज्यों की ओर बढ़ा

Weather Update: केरल में मानसून ने दी दस्तक, झमाझम…

Spread the loveदक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूर्वानुमान से एक दिन पहले ही केरल में दस्तक दे दी है। मानसून की दस्तक के…