• 05/01/2023

सोनू सूद ने ऐसा क्या किया कि रेलवे ने लगाई फटकार, एक्टर ने मांगी माफी

सोनू सूद ने ऐसा क्या किया कि रेलवे ने लगाई फटकार, एक्टर ने मांगी माफी
Spread the love

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने ऐसा कुछ कर दिया कि रेलवे ने एक्टर को फटकार लगाई है। रेलवे की फटकार के बाद एक्टर ने तुरंत माफी भी मांग ली है। दरअसल सोनू सूद ने 13 दिसंबर को ट्विटर और अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें एक्टर ट्रेन के पायदान के पास बैठे नजर आ रहे थे।

जिस पर नॉर्दन रेलेवे ने 3 जनवरी को सोनू सूद के ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए कहा, “प्रिय सोनू सूद, देश और दुनिया के लाखों लोगों के लिए आप एक आदर्श हैं। ट्रेन के पायदान पर बैठकर यात्रा करना खतरनाक है, इस प्रकार की वीडियो से आपके प्रशंसकों को गलत संदेश जा सकता है। कृपया ऐसा न करें! सुगम एवं सुरक्षित यात्रा का आनंद उठाएं।”

जीआरपी मुंबई ने भी अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए सोनू सूद के इस कार्य की निंदा की है। जीआरपी मुंबई ने ट्वीट करते हुए कहा, “फुटबोर्ड पर सफर करना असल जिंदगी नहीं, फिल्मों में ‘एंटरटेनमेंट’ का जरिया हो सकता है! आइए सभी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें और सभी के लिए ‘हैप्पी न्यू ईयर’ सुनिश्चित करें।”

अब सोनू सूद ने अपने इस एक्ट पर रेलवे से माफी मांगी है। 5 जनवरी को सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए कहा, “क्षमा प्रार्थी, बस यूँ ही बैठ गया था देखने, कैसा महसूस करते होंगे वो लाखों ग़रीब जिनकी ज़िंदगी अभी भी ट्रेन के दरवाज़ों पे गुज़रती है। धन्यवाद इस संदेश के लिए और देश की रेल व्यवस्था बेहतर करने के लिए।”

सोनू सूद के इस वीडियो को ट्विटर पर 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कमेंट कर लोग उन्हें सावधान रहने की नसीहत दिए।

इसे भी पढ़ें: Weather Alert: उत्तर भारत में जारी रहेगी कड़ाके की ठंड, CG सहित इन राज्यों में बारिश की संभावना, कई जगह रेड अलर्ट, जानें 2-3 दिन तक कैसा रहेगा मौसम का हाल 

Related post

महादेव बुक सट्टेबाजी ऐप: बॉलीवुड से 30 से ज्यादा नाम और आए सामने, ED के निशाने पर ये फिल्मी हस्तियां

महादेव बुक सट्टेबाजी ऐप: बॉलीवुड से 30 से ज्यादा…

Spread the loveऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप ‘महादेव बुक’ मामले में बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियां प्रवर्तन निदेशालय (ED) के निशाने पर हैं।…
सोनू सूद को ऑफर हुआ डिप्टी CM और दो बार राज्यसभा सांसद का पद, तो क्या राजनीति ज्वाइन करने वाले हैं एक्टर?

सोनू सूद को ऑफर हुआ डिप्टी CM और दो…

Spread the loveकोरोना काल में जरुरतमंदों के लिए खाने पीने के इंतजाम से लेकर उन्हें घर पहुंचाने और बेरोजगार युवाओं को…
CG में होगा सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग, बॉलीवुड, दक्षिण और भोजपुरी सहित क्षेत्रीय फिल्मों के बड़े सितारे लगाएंगे चोके-छक्के, ये रहा मैच का शेड्यूल

CG में होगा सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग, बॉलीवुड, दक्षिण और…

Spread the loveन्यूजीलैंड और भारत के बीच खेले गए वनडे मैच के बाद अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फिल्मी हस्तियों…