• 07/01/2023

HC Decision: बुजुर्ग पिता को घर में घुसने नहीं देता था, हाईकोर्ट ने बेटे को मकान खाली करने का दिया आदेश

HC Decision: बुजुर्ग पिता को घर में घुसने नहीं देता था, हाईकोर्ट ने बेटे को मकान खाली करने का दिया आदेश
Spread the love

अपने बुजुर्ग पिता की देखभाल ना करने और असहाय पिता की जरूरतों को पूरा ना करने के एक संवेदनशील मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा निर्णय आया है । जस्टिस दीपक तिवारी के बेंच ने इस मामले में निर्णय सुनाते हुए 7 दिनों के भीतर मकान खाली करवाने के आदेश को बरकरार रखते हुए बेटे की याचिका खारिज़ कर दी है। वहीं हाईकोर्ट ने एफसीआई से रिटायर होने और पेंशन मिलने के कारण 5 हजार रुपये गुजारा भत्ता देने के आदेश को निरस्त कर दिया।

राजधानी रायपुर के कासिमपारा क्षेत्र के रहने वाले नीरज बघेल ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर 7 दिन के भीतर मकान खाली करने के रायपुर कलेक्टर के आदेश को चुनौती दी थी। नीरज बघेल के पिता ने रायपुर कलेक्टर के समक्ष मेंटेनेंस एन्ड वेलफेयर ऑफ पेरेंट्स एन्ड सीनियर सिटीजन एक्ट,2007 के प्रावधानों के तहत रायपुर कलेक्टर को आवेदन दिया था।

कलेक्टर के समक्ष हुई सुनवाई में आवेदनकर्ता पिता ने कहा था कि रायपुर स्थित यह मकान उनके नाम पर है। जिसमें उनका बेटा और बहू रहते हैं। दोनों उनकी देखभाल नहीं करते । उनके खाने और इलाज का भी समुचित ध्यान भी नहीं रखा जाता। यहां तक कि उनके खुद के खरीदे घर में आने पर उन्हें धमकी दी जाती है। जिसकी वजह से उन्हें अपने बड़े बेटे के साथ रहना पड़ रहा है।

मामले में हाईकोर्ट ने मकान बेदखली के आदेश के खिलाफ दायर बेटे की याचिका खारिज करते हुए कहा कि परंपरा की अनदेखी, लोकाचार और नैतिकता में गिरावट की वजह से बुजुर्गों की उपेक्षा की भावना बढ़ी है। ऐसे में उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कानून की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: पीरियेड्स के दौरान महिलाओं को वर्क फ्रॉम होम देने की योजना, बजट के पहले लग सकती है सरकार की मुहर 

Related post

प्रदेश में 1.50 करोड़ से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’ प्रज्ज्वलित

प्रदेश में 1.50 करोड़ से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’…

Spread the loveसेवा संकल्प अभियान के तहत जनभागीदारी से गूंजा सेवा, सुशासन और संकल्प का संदेश रायपुर– प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की…
सवा लाख ‘आशीर्वाद के दीपों’ से जगमगाया खारुन तट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए हुई महाआरती

सवा लाख ‘आशीर्वाद के दीपों’ से जगमगाया खारुन तट,…

Spread the loveप्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण को मिली नई…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास पर जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना की मुख्यमंत्री ने कहा – सेवा और राष्ट्र…