• 07/01/2023

पीरियेड्स के दौरान महिलाओं को वर्क फ्रॉम होम देने की योजना, बजट के पहले लग सकती है सरकार की मुहर

पीरियेड्स के दौरान महिलाओं को वर्क फ्रॉम होम देने की योजना, बजट के पहले लग सकती है सरकार की मुहर
Spread the love

महिलाओं को उन मुश्किल भरे दिनों में काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सबसे ज्यादा तकलीफें कामकाजी महिलाओं को उठाना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए राजस्थान से सरकारी दफ्तरों काम करने वाली महिलाओं को राहत देने की खबर आ रही है। समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष अर्चना शर्मा ने CM अशोक गहलोत से पीरियेड्स के दौरान महिलाओं को वर्क फ्रॉम होम देने की मांग की है।

अर्चना शर्मा ने सीएम से कहा है कि हम महिला कर्मचारियों के लिए छुट्टी की मांग नहीं कर रहे। मौजूदा दौर में जब ई-फाइलिंग की जा सकती है तो महिलाओं को पीरियेड्स के दौरान वर्क फ्रॉम होम दिया जा सकता है। उन्होंने सरकार की उडान योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इसके तहत महिलाओं को हर महीने 12 पैड्स दिए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बजट से पहले सरकार इस पर कोई फैसला ले सकती है।

माना जा रहा है कि इसका असर आने वाले विधानसभा चुनावों में देखने को मिल सकता है। राज्य में 2 करोड़ 44 लाख 72,600 महिला मतदाता हैं। इनमें बड़ी तादाद में महिला कर्मचारियों की संख्या भी है। राजस्थान की गहलोत सरकार महिलाओं से बस में 30 प्रतिशत कम किराया लेती है। वहीं सरकार ने 500 रुपये में सिलेंडर देने की भी घोषणा की है। ऐसे में चुनाव को देखते हुए राजस्थान सरकार के इस कदम को मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: मौसम: CG में इस दिन से शुरु होगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, 5 डिग्री तक लुढ़क सकता है पारा, जानिए कैसा रहेगा मौसम 

Related post

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं…

Spread the loveगुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश लापरवाही और धीमा प्रगति पर होगी कार्रवाई…
श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveमां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की कांवडि़यों के बीच बैठकर ग्रहण किया प्रसाद रायपुर–…
मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी

मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के…

Spread the loveडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की…