• 14/01/2023

लिव-इन पार्टनर पर फेंका तेजाब, 25 साल से रह रहे थे साथ, 62 साल का शख्स गिरफ्तार

लिव-इन पार्टनर पर फेंका तेजाब, 25 साल से रह रहे थे साथ, 62 साल का शख्स गिरफ्तार
Spread the love

मुंबई में 62 साल के एक शख्स ने अपनी लिव इन पार्टनर के ऊपर तेजाब फेंक दिया। वारदात में महिला बुरी तरह से झुलस गई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना शुक्रवार की सुबह उस वक्त की है जब महिला पानी की टंकी भरने उठी थी। उसी दौरान आरोपी ने उस पर तेजाब फेंक दिया। आरोपी का नाम महेश पुजारी है। वह पिछले 25 सालों से अपनी लिव इन पार्टनर 54 वर्षीय महिला के साथ कल्बादेवी के पास एक चाल में रहता है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी महेश पुजारी को नशे की आदत थी। जिसकी वजह से दोनों में अक्सर ही झगड़ा हुआ करता था। दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद आरोपी बाहर से तेजाब लेकर लौटा और महिला के ऊपर डाल दिया। महिला को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

NCRB के आंकड़ों के मुताबिक साल 2021 में देश में तेजाब फेंकने के 102 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं साल 2020 में 105 और 2019 में तेजाब से हमले की 150 घटनाएं हुई थी। आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में तेजाब फेंकने की घटनाएं सबसे ज्यादा हुई है।

Related post

CG- प्रेमी से मिलने होटल गई युवती फिर जिंदा नहीं लौटी, इस हाल में मिली लाश

CG- प्रेमी से मिलने होटल गई युवती फिर जिंदा…

Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में होटल के कमरे में युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस…
बिहार में बाढ़ से 10,671 करोड़ का नुकसान, 82 हजार हेक्टेयर में फसल बर्बाद; 26 लोगों की मौत

बिहार में बाढ़ से 10,671 करोड़ का नुकसान, 82…

Spread the loveपटना – गंगा, गंडक, सोन एवं कोसी समेत बिहार की प्रमुख नदियों में कई वर्ष उपरांत रिकॉर्ड पानी आने…
Orkut की वापसी की तैयारी? 12 साल बाद फिर चर्चा में आया पुराना सोशल मीडिया, जानें क्या है फाउंडर का प्लान

Orkut की वापसी की तैयारी? 12 साल बाद फिर…

Spread the loveक्या आपको Orkut याद है? अगर आप मिलेनियल हैं तो पता ही होगा, लेकिन GenZ के लिए ये नाम…