• 13/01/2023

World Cup Hockey: जीत के साथ भारतीय टीम का वर्ल्ड कप में आगाज़, स्पेन को हराया

World Cup Hockey: जीत के साथ भारतीय टीम का वर्ल्ड कप में आगाज़, स्पेन को हराया
Spread the love

हॉकी विश्व कप में भारत ने जीत के साथ अपना खाता खोल दिया है। भारत के ओडिशा में चल रहे विश्व कप मैच में अपना पहला मैच खेलने उतरी भारतीय टीम ने स्पेन को 2-0 से हरा दिया। भारत के लिए पहला गोल अमित रोहिदास ने किया वहीं दूसरा गोल हार्दिक सिंह ने दागा।

भारतीय टीम पूल डी में हैं। पूल डी में भारत के अलावा इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स की टीम है। इस जीत के साथ भारतीय टीम पूल में दूसरे नंबर पर आ गई है। इससे पहले इंग्लैंड ने वेल्स को 5-0 से हराकर पूल डी में पहले स्थान पर अपनी जगह बनाई थी।

टीम में ये हैं खिलाड़ी

भारत : सुरेंद्र कुमार, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मंदीप सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), पीआर श्रीजेश, शमशेर सिंह, वरुण कुमार, आकाशदीप सिंह, अमित रोहिदास और सुखजीत सिंह।

स्पेन: एलेजांद्रो अलोंसो , जेवियर गिस्पर्ट, एनरिक गोंजालेज, अल्वारो इग्लेसियास, मार्क मिरालेस (कप्तान), जॉर्डी बोनास्त्रे, पेपे कनिल, जोआक्विन मेनिनि, एड्रिएन राफी, इग्नासियो रोड्रिगेज, बोर्जा लकाले।

Related post

छत्तीसगढ़ के इस जिले में H1N1 की एंट्री से मचा हड़कंप, 2 साल की मासूम हुई संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग सतर्क…..

छत्तीसगढ़ के इस जिले में H1N1 की एंट्री से…

Spread the loveदुर्ग। जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल 11 माह…
प्रशिक्षित स्वच्छता निरीक्षक संघ ने उपमुख्यमंत्री साव से की मुलाकात, रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की मांग

प्रशिक्षित स्वच्छता निरीक्षक संघ ने उपमुख्यमंत्री साव से की…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ स्वच्छता निरीक्षक संघ, मुख्यालय रायपुर के पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षित डिप्लोमाधारी स्वच्छता निरीक्षक अभ्यर्थियों ने आज जनदर्शन कार्यक्रम में…
उप मुख्यमंत्री साव ने 32 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन

उप मुख्यमंत्री साव ने 32 करोड़ के कार्यों का…

Spread the love0 नए बस स्टैंड के लिए 6.50 करोड़ और नगर पालिका कार्यालय के लिए 3.50 करोड़ की घोषणा रायपुर।…