• 14/01/2023

नक्सलियों की IED ब्लास्ट में CRPF का जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया जा रहा रायपुर

नक्सलियों की IED ब्लास्ट में CRPF का जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया जा रहा रायपुर
Spread the love

छत्तीसगढ़ के नक्सल ग्रस्त इलाके से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों द्वारा लगाई गई IED की चपेट में आने से CRPF का एक अफसर घायल हो गया है।

घटना तर्रेम थाना क्षेत्र के बीजापुर-सुकमा सड़क पर पेगड़ापल्ली सीआरपीएफ कैम्प 153 वीं बटालियन से कुछ दूर की है। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ के जवान नक्सल अभियान में सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान कैम्प से कुछ दूरी पर IED ब्लास्ट हो गया। जिसकी चपेट में आकर ASI मोहम्मद असलम घायल हो गए।

ब्लास्ट के बाद उऩ्हें इलाज के लिए बासागुड़ा अस्पताल ले जाया गया। उऩ्हें इलाज के लिए रायपुर रेफर किया जा रहा है। कुछ ही देर में उन्हें एयरलिफ्ट कर चॉपर से रायपुर लेकर आया जा रहा है। आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि जवान की हालत अभी स्थिर है। उन्हें इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है।

Related post

छत्तीसगढ़ के इस जिले में H1N1 की एंट्री से मचा हड़कंप, 2 साल की मासूम हुई संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग सतर्क…..

छत्तीसगढ़ के इस जिले में H1N1 की एंट्री से…

Spread the loveदुर्ग। जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल 11 माह…
प्रशिक्षित स्वच्छता निरीक्षक संघ ने उपमुख्यमंत्री साव से की मुलाकात, रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की मांग

प्रशिक्षित स्वच्छता निरीक्षक संघ ने उपमुख्यमंत्री साव से की…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ स्वच्छता निरीक्षक संघ, मुख्यालय रायपुर के पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षित डिप्लोमाधारी स्वच्छता निरीक्षक अभ्यर्थियों ने आज जनदर्शन कार्यक्रम में…
उप मुख्यमंत्री साव ने 32 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन

उप मुख्यमंत्री साव ने 32 करोड़ के कार्यों का…

Spread the love0 नए बस स्टैंड के लिए 6.50 करोड़ और नगर पालिका कार्यालय के लिए 3.50 करोड़ की घोषणा रायपुर।…