• 15/01/2023

50 लाख की रिश्वतखोरी, CBI ने रेलवे अधिकारी सहित 7 को किया गिरफ्तार

50 लाख की रिश्वतखोरी, CBI ने रेलवे अधिकारी सहित 7 को किया गिरफ्तार
Spread the love

सीबीआई (CBI) की टीम ने भारतीय रेल सेवा के एक अधिकारी को 50 लाख की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। अधिकारी के अलावा सीबीआई की टीम ने उनके निजी सहायक सहित 6 और लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए अधिकारी का नाम जितेन्द्र पाल सिंह है, जो कि गुवाहाटी में सहायक क्षेत्रीय रेल प्रबंधक (ADRM) के पद पर पदस्थ हैं। उनके अलावा उनके निजी सहायक हरिओम, ठेकेदार श्यामल कुमार देब, हवाला ऑपरेटर विनोद कुमार सिंघल, ऑपरेटर के कैशियर दिलावर खान, योगेन्द्र कुमार सिंह और संजीत रे को भी गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि अधिकारी द्वारा रिश्वत की डिमांड की जानकारी मिलने के बाद जांच एजेंसी ने उसकी तस्दीक की। जिसके बाद सीबीआई ने आरोपी अधिकारी के निजी सहायक हरिओम को कथित तौर पर 50 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इसके बाद सीबीआई ने अधिकारी जितेन्द्र पाल सिंह और हवाला ऑपरेटर को भी गिरफ्तार किया।

जिसके बाद सीबीआई की टीम ने दिल्ली, नरौरा, गुवाहाटी, सिलीगुड़ी और अलीगढ़ सहित विभिन्न स्थानों पर एडीआरएम और अन्य आरोपियों के ठिकानों पर छापा मारा। जिसमें करीब 47 लाख रुपये नगद, लैपटॉप के अलावा कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए।

1997 बैच के अधिकारि जितेन्द्र पाल सिंह पर ठेकेदारों को अनुचित लाभ देने के इरादे से कॉन्ट्रेक्ट देने, माप पुस्तिका तैयार करने, चालू खाता बिलों की प्रोसेसिंग, लंबित बिलों का शीघ्र भुगतान करने और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में चल रहे निर्माण कार्य के साथ-साथ सुरक्षा जमा और बैंक गांटरी को जल्द जारी करने के लिए साजिश रचने का आरोप है।

सीबीआई का आरोप है कि अधिकारी जब न्यू जलपाईगुड़ी में मुख्य अभियंता (निर्माण) के पद पर पदस्थ थे। उस दौरान उन्होंने लगातार ठेकेदारों से रिश्वत ली।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…