• 15/01/2023

Cricket World Record: टीम इंडिया ने रचा विश्व इतिहास, श्रीलंका को 317 रनों से हराया, 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Cricket World Record: टीम इंडिया ने रचा विश्व इतिहास, श्रीलंका को 317 रनों से हराया, 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Follow us on Google News

भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने श्रीलंका को तीन मैचों की सीरीज के आखरी मुकाबले में 317 रनों से हरा दिया। भारतीय टीम ने वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम पर था। 15 साल पहले न्यूजीलैंड ने 290 रनों से आयरलैंड को हराया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 390 रन का स्कोर बनाया। इस मैच में विराट कोहली ने 166 रन की पारी खेलते हुए 46 वां वनडे शतक जमाया। शुभमन गिल ने 116 रन बनाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे श्रीलंका की टीम 22 ओवर में 73 रन ही बना पाई। वहीं बालिंग में अपना दम दिखाते हुए मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट चटकाए।