• 24/01/2023

देश के जाने-माने उद्योगपति से फिरौती की डिमांड, 5 मिलयन पौंड नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप

देश के जाने-माने उद्योगपति से फिरौती की डिमांड, 5 मिलयन पौंड नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप
Spread the love

जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड के चेयरमैन और पूर्व सांसद नवीन जिंदल को धमकी पत्र मिला है। जिसमें उनसे 5 मिलियन ब्रिटिश पाउंड की फिरौती मांगी गई है। फिरौती नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि यह धमकी भरा पत्र जिंदल की छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित जिंदल स्टील प्लांट में भेजा गया था। प्लांट के एमडी सुधीर राय ने पत्र मिलने के बाद इसकी शिकायत रायगढ़ के कोतरा रोड थाने में दर्ज कराया है।

एफआईआर के मुताबिक उन्हें डाक से उन्हें 18 जनवरी को एक लिफाफा मिला। जिसे उन्होंने 23 जनवरी को खोला। सफेद कागज में लाल डॉटपेन से लिखे गए पत्र में 5 मिलियन ब्रिटिश पाउंड की मांग फिरौती के रूप में की गई एवं 48 घंटे के भीतर फिरौती की रकम का भुगतान न होने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। अंत में भेजने वाले ने अपना हस्ताक्षर करते हुए कैदी संख्या 4563/97 केन्द्रीय जेल बिलासपुर लिखा है। लिफाफे के उपर प्रेषक का नाम आई. जुनार राजेन्द्र नगर बिलासपुर लिखा हुआ है।

मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। कोतरा रोड पुलिस ने आईपीसी की धारा 386 और 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। आपको बता दें नवीन जिंदल हरियाणा से दो बार सांसद भी रह चुके हैं।

 

 

 

Related post

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की…

Spread the loveविकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री क्रेडाई…
विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल

विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण…

Spread the loveविदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल लमना विलेज स्टे में ब्रिटेन के अतिथियों ने…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज…