• 27/01/2023

बंद कोयला खदान में घुसे 4 युवकों की मौत, रात से सुबह तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, निकाले गए शव

बंद कोयला खदान में घुसे 4 युवकों की मौत, रात से सुबह तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, निकाले गए शव
Spread the love

मध्य प्रदेश के शहडोल में बंद कोयला खदान में बड़ा हादसा हो गया है। खदान में कोयला और कबाड़ निकालने घुसे 4 लोगों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की खबर के बाद हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे।

हादसा गुरुवार रात का है। बताया जा रहा है कि धनपुरी थाना क्षेत्र में स्थित एसईसीएल सुहागपुर की भूमिगत बंद कोयला खदान है। गुरुवार को राहुल कोल, हजारी कोल, राजमहतो, कपिल विश्वकर्मा और सिद्धार्थ खदान के अंदर गए थे। लेकिन सिद्धार्थ घबराहट की वजह से बाहर आ गया। वहीं बाकि के लोग वापस नहीं लौट पाए। कई घंटे तक जब वे लोग वापस नहीं लौटे तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद गुरुवार देर रात के बाद शुरु हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन शुक्रवार सुबह तक चला। सभी मृतकों के शव बाहर निकाले गए। शवों को पोस्ट मार्टम के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

एसपी प्रतीक कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि साल 2018 में यह भूमिगत कोयला खदान बंद हो गई थी। कालरी प्रबंधन ने यहां सीमेंट की दीवार खड़ी करके खदान को बंद कर दिया था। चोरी की नीयत से घुसे युवकों ने दीवार तोड़कर सुरंग बनाया और काफी अंदर तक वे लोग गए। खदान बंद होने की वजह से अंदर गैस का रिसाव हुआ जिसकी वजह से उनकी मौत हुई। उन्होंने बताया कि जो युवक घबराकर बाहर आ गया था उसने पूछताछ में बताया कि वे लोग चोरी करने अंदर घुसे थे। 1 घंटे तक उन्होंने दीवार तोड़ा और फिर सुरंग बनाकर अंदर दाखिल हुए थे।

Related post

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को बनाया शिकार, अस्पताल जाते वक्त रास्ते में हुई दर्दनाक मौत…..

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को…

Spread the loveबिलासपुर। 24 सितंबर 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकला में सर्पदंश से चौथी कक्षा…
CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया का प्यार बना जी का जंजाल, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर जो हुआ…..

CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया…

Spread the loveराजनांदगांव। फेसबुक में हुई जान पहचान के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला…
दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने का तेल होगा सस्ता, सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने…

Spread the loveनई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के आयात पर लगने वाली बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) में बड़ी कटौती…