• 05/02/2023

Video: अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, सुपरसोनिक मिसाइल से चीन के जासूसी बैलून को मार गिराया, ड्रैगन ने दी धमकी

Video: अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, सुपरसोनिक मिसाइल से चीन के जासूसी बैलून को मार गिराया, ड्रैगन ने दी धमकी
Spread the love

चीन के जासूसी बैलून को अमेरिका ने मार गिराया है। अमेरिका द्वारा  के जासूसी गुब्बारे को मार गिराए जाने से चीन तिलमिला गया है। चीन ने अमेरिका के इस एक्शन पर कड़ा विरोध जताते हुए इस इंटरनेशनल नियमों का उल्लंघन बताया है।

अमेरिका के आसमान में पिछले कुछ दिनों से चीन का संदिग्ध जासूसी गुब्बारा मंडरा रहा था। जो बाइडेन की अनुमति मिलने के बाद अमेरिकी वायुसेना ने कार्रवाई की। इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने से पहले पूरी सतर्कता बरतते हुए तीन एयरपोर्ट्स को बंद कर दिया गया था। जैसे ही गुब्बारा अटलांटिक महासागरल के ऊपर पहुंचा वैसे ही अमेरिकी वायु सेना ने अपनी सुपरसोनिक मिसाइल दागकर गुब्बारे को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के बाद अब समुद्र से इसका मलबा निकाले जाने की तैयारी की जा रही है।

बैलून को मार गिराए जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस प्रेस मीट में कहा, “जब मुझे चीनी स्पाई बैलून के बारे में बताया गया, तो मैंने पेंटागन को आदेश दिया कि इसे जल्द से जल्द मार गिराया जाए। उन्होंने सफलतापूर्वक इसे नीचे गिरा दिया। मैं अपने एविएटर्स को बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने इसे किया।”

अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड जे ऑस्टिन ने कहा, “आज की सुविचारित और वैध कार्रवाई दर्शाती है कि राष्ट्रपति बाइडेन और उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम हमेशा चीन द्वारा हमारी संप्रभुता के उल्लंघन का प्रभावी ढंग से जवाब देते हुए अमेरिकी लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देगी।”

Related post

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…
मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

Spread the loveसरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा…
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु…

Spread the loveबेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री  विष्णु देव…